जब UNGA में ग्लोबल लीडर्स दे रहे थे भाषण, सीरिया के राष्ट्रपति देख रहे थे इंस्टाग्राम पर रील्स; सामने आया VIDEO

मंगलवार को वार्षिक UN जनरल असेंबली में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत करीब 130 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों ने भाषण दिया था. सेशन की शुरुआत UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने की.

IMAGE.jpg_bf67b7

अल-शारा दूसरी बार UN जनरल असेंबली में शामिल हुए हैं. (Image- Viral Video Screenshot)

विज्ञापन

UN जनरल असेंबली में दुनिया भर के जमा हुए नेता किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे. उस वक्त सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शारा का ध्यान कहीं और था. वह अपने स्मार्टफोन पर इंस्टाग्राम रील्स देख रहे थे. कुर्दिस्तान 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, UNGA का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अल-शारा आराम से अपना फोन यूज करते हुए दिख रहे है. इसी दौरान वह इंस्टाग्राम पर रील्स देखते और भेजते हुए कैमरे में कैद हो गए. जब वह अपना फोन यूज रहे थे तो तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन भाषण दे रहे थे.

अल-शारा दूसरी बार UN जनरल असेंबली में शामिल हुए हैं. इससे पहले साल 2025 में वह करीब 60 साल में UNGA में दुनिया के नेताओं को संबोधित करने वाले सीरिया के पहले प्रतिनिधि बने थे.

विज्ञापन

उन्होंने विद्रोही गुट का नेतृत्व करते हुए बशर अल-असद की सरकार का तख्ता पलट करवा दिया था. इसके बाद जनवरी 2025 में सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति बने थे.

मंगलवार को वार्षिक UN जनरल असेंबली में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत करीब 130 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों ने भाषण दिया था. सेशन की शुरुआत UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने की. उन्होंने अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश की. उन्होंने अपना अंतिम भाषण दिया. इसके बाद UNGA के अध्यक्ष खलीलुर रहमान ने औपचारिक रूप से डिबेट सेशन की शुरुआत की. ये डिबेट सेशन UNGA के वार्षिक सत्र का मुख्य कार्यक्रम है. इसकी शुरुआत 8 सितंबर को हुई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ