Syria civil war update: सीरिया में इन दिनों विद्रोही गुट और पूर्व राष्ट्रपति के लड़ाकों में जमकर खूनी संघर्ष चल रहा है। पिछले दो दिनों से चल रहे इस संघर्ष में 1 हजार लोगों की मौत हो गई। यह हिंसा पिछले 14 सालों में अब तक की सबसे बड़ी घटना है। सीरियाई मानवाधिकार पर्यवेक्षक की रिपोर्ट के अनुसार मृतकों में 475 नागरिकों को बेहद करीब से गोली मारी गई है। इसके अलावा 125 सरकारी सुरक्षा बलों के सदस्य और 148 असद से जुड़े सशस्त्र समूहों के उग्रवादी भी इस हिंसा में मारे गए हैं। यह हिंसा पूर्व राष्ट्रपति के समर्थन वाले शहर लताकिया में हुई है। लताकिया शहर में हिंसा के बाद बिजली और पानी बंद कर दिया गया है।
नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सजग
सूचना मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि सरकारी बलों पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाने वाले आरोपों को खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार फिलहाल इसकी जांच कर रही है इस हत्याकांड के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करेगी। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि सरकार इस बात की पुष्टि करती है कि उनके सुरक्षा बल तय मापदंडों के अनुसार ही काम कर रहे हैं। विद्रोही गुट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सजग है।
ये भी पढ़ेंः अमेरिका से बातचीत को तैयार हुआ Hamas, डोनाल्ड ट्रंप पर लगाया ये आरोप
मारे गए लोग पूर्व राष्ट्रपति के समर्थक
सीरियाई मानवाधिकार पर्यवेक्षक की रिपोर्ट के अनुसार मारे गए अधिकतर नागरिक लातविया प्रांत के रहने वाले हैं। जोकि पूर्व राष्ट्रपति अल असद के समर्थक हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों के कई लड़ाके मारे गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को सीरियाई सरकारी मीडिया को बताया कि सेना ने पूर्व राष्ट्रपति के अधिकांश क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है। तटीय क्षेत्रों की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया है।
ये भी पढ़ेंःडोनाल्ड ट्रंप की पुतिन को खुली चेतावनी, कहा- यूक्रेन के साथ जल्द वार्ता शुरू करें नहीं तो…
ऐसे हुई हिंसा की शुरुआत
सरकारी अधिकारियों के अनुसार इस हिंसा की शुरुआत तब हुई जब असद के लड़ाकों ने लातकिया प्रांत में 16 सरकारी सुरक्षा कर्मियों की हत्या कर दी थी। जो सीरिया में सुरक्षाबलों पर किया गया सबसे बड़ा हमला था। इसके बाद सरकारी सुरक्षाबलों ने असद के लड़ाकों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। यह अभियान लातकिया के अलावा टाटरस जैसे प्रांतों में भी चलाया गया।
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 hr agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
2 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
3 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
4 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
6 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
6 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
6 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
14 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines