हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सीरिया ने क्यों बढ़ाई कई देशों की टेंशन? 5 पॉइंट्स में जानें सबकुछ

Syria Issue in 5 Points: मध्य एशियाई देश सीरिया में अस्थिरता का दौर लगातार बढ़ता जा रहा है। सीरिया में हालात लगाकार खराब हो रहे हैं, जिसे लेकर कई देशों की सरकारें सतर्क हो गई हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

Syria Issue 5 Points: इजराइल और हमास का युद्ध थमने के बाद मध्य एशियाई देश सीरिया में तनाव बढ़ने लगा है। सीरिया की सरकार का कई शहरों पर नियंत्रण नहीं बचा है। सीरिया में चल रही अस्थिरता को लेकर लोगों भारत समेत कई देशों की सरकारें अलर्ट पर हैं। भारत सरकार ने नागरिकों को जल्द से जल्द सीरिया छोड़ने की सलाह दे दी है। तो आइए 5 पॉइंट्स में जानते हैं कि सीरिया में आखिर क्या चल रहा है?

1. सरकार के खिलाफ शुरू हुआ विद्रोह

सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद को हटाने के लिए हयात तहरीर अल-शाम (HTS) ने मुहिम शुरू की है। HTS को अल-कायदा का हिस्सा माना जाता है। HTS के लीडर अबु-मोहम्मद-अल-जोलानी का कहना है कि वो असद सरकार को सीरिया से उखाड़ फेंकना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- Syria में तनाव, वहां रह रहे भारतीयों के लिए मोदी सरकार ने जारी की ये एडवाइजरी

विज्ञापन

2. विद्रोहियों ने किया दमिश्क का रुख

HTS ने सीरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेप्पो और हामा पर कब्जा कर लिया है। वहीं अब सीरिया का चौथा सबसे बड़ा शहर दारा भी असद सरकार के हाथों से निकल चुका है। खबरों की मानें तो दारा के बाद HTS दक्षिण दिशा का रुख करेगी और जल्द ही सीरिया की राजधानी दमिश्क के करीब पहुंच जाएगी।

3. अरब स्प्रिंग का सता रहा है डर

सीरियाई शहर दारा वही जगह है, जहां से 2011 में अरब स्प्रिंग की शुरुआत हुई थी। दमिश्क से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दारा शहर में भयंकर नरसंहार देखने को मिला था। असद सरकार के खिलाफ दंगे इस कदर भड़के कि कम से कम 5 लाख लोगों की जान चली गई थी। अब एक बार फिर असद सरकार ने दारा से अपना कंट्रोल खो दिया है, जिसके बाद सभी को इतिहास दोहराने का डर लग रहा है।

विज्ञापन

4. पड़ोसी देशों में अलर्ट जारी

सीरिया में बढ़ती अस्थिरता को देखते हुए जॉर्डन ने भी अपना बॉर्डर सीज कर दिया है। लेबनान ने भी सरहद पर निगरानी कड़ी कर दी है। वहीं इजराइल ने गोलान हाइट्स पर अलर्ट जारी कर दिया है। तुर्की ने मामले पर मिला-जुला रिएक्शन दिया है।

5. भारत ने जारी की एडवाइजरी

भारत सरकार ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए भारतीयों को सावधान रहने की सलाह दी है। भारत सरकार ने अपनी एडवाइजरी में लिखा कि अगला नोटिस जारी होने तक सीरिया में जाने से बचें। जो भी भारतीय सीरिया में रह रहे हैं, वो दमिश्क में स्थित भारतीय दूतावास के साथ संपर्क में बने रहें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कब खत्म होगी दुनिया? इस फेमस साइंटिस्ट ने पहले ही किया प्रीडिक्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola