हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Syria में तनाव, वहां रह रहे भारतीयों के लिए मोदी सरकार ने जारी की ये एडवाइजरी

India issues advisory for its citizens in Syria: भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि सीरिया के हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों को सीरिया की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

India issues advisory for its citizens in Syria: सीरिया में इस्लामवादियों के नेतृत्व में देश पर विद्रोहियों का कंट्रोल बढ़ गया है। ऐसे में सीरिया में रहे रहे भारतीयों के लिए भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने फिलहाल अगले अपडेट तक सीरिया की यात्रा न करने की सलाह दी है। इसके अलावा सीरिया में रहे रहे लोगों को जल्द से जल्द वहां स्थिति भारतीय दूतावास से संपर्क करने और अपने देश लौटने को कहा गया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि सीरिया के हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों को सीरिया की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। पोस्ट में आगे स्पष्ट कहा गया कि अगले सूचना तक सीरिया में न जाएं। सीरिया में रह रहे भारतीय नागरिकों को सलाह है कि वो भारतीय दूतावास के संपर्क में रहे।

सीरिया में भारतीय दूतावास से इस तरह करें संपर्क

जानकारी के अनुसार सीरिया में करीब 90 भारतीय नागरिक हैं। भारतीय दूतावास ने इनके लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर +963993385793 जारी किया है। बता दें यही नंबर व्हाट्स ऐप पर भी है। भारतीय नागरिक सरकारी मेल एड्रेस hoc.damascus@mea.gov.in पर भी ईमेल कर मदद मांग सकते हैं। भारतीयों को सलाह है कि जब तक वह अपने देश वापस नहीं लौट आते किसी सुरक्षित स्थान पर रहें और भारतीय दूतावास के संपर्क में बने रहें।

विद्रोहियों के चलते 3 लाख लोग हुए विस्थापित

सीरिया में तनाव को देखते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय अलर्ट मोड पर है। बता दें सीरिया लंबे समय से सिविल वॉर की चपेट में है। यहां विद्रोही संगठनों ने बशर अल-असद की सरकार के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। आंकड़ों पर गौर करें तो 27 नवंबर से अब तक देश में करीब 370000 लोग विस्थापित हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  ‘मोहम्मद’ नाम बना इंग्लैंड के लोगों की पहली पसंद, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें