बॉन्डी बीच अटैक के शूटर पर बड़ा खुलासा, हैदराबाद में परिवार ने 27 साल पहले तोड़ दिए थे रिश्ते

Sydney Terrorist Attack: तेलंगाना पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ा खुलासा किया है. तेलंगाना पुलिस ने बताया कि शूटर साजिद अकरम के तार हैदराबाद से जुड़े हैं. क्या है पूरा मामला, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

Sydney Terrorist Attack

Credit: Social Media

14 दिसंबर को आस्ट्रेलिया के सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले का हैदराबाद कनेक्शन सामने आया है. यहूदियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाला शूटर साजिद अकरम हैदाराबाद का रहने वाला है. इसका खुलासा तेलंगाना पुलिस ने किया. पुलिस का कहना है कि साजिद करीब 27 साल पहले रोजगार की तलाश में ऑस्ट्रेलिया चला गया और वहीं सेटल हो गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडेंट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था अकरम

बैकग्राउंड जांच में सामने आया है कि साजिद अकरम ने हैदराबाद से BCOM की पढ़ाई पूरी की और वो 1998 में स्टूडेंट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया चला गया. आखिरी बार साजिद 2022 में हैदराबाद गया था. साजिद ने यूरोपीय मूल की महिला वेनरो ग्रॉस से शादी की और दोनों स्थाई तौर पर ऑस्ट्रेलिया में ही बस गए. साजिद का एक बेटा और एक बेटी है. साजिद का बेटा नवीद भी ऑस्ट्रेलिया में हुए हमले में एक हमलावर है.

परिवार ने तोड़ दिया था रिश्ता

साजिद अकरम के पास वर्तमान में भारतीय पासपोर्ट है. लेकिन उनके दोनों बच्चे ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुए हैं तो वो वहीं के नागरिक हैं. परिवार के सदस्यों के मुताबिक उन्होंने कई साल पहले साजिद से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे. लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनका बेटा और पोता एक आतंकी हमले में संदिग्ध पाए गए हैं तो ये सुनकर पूरा परिवार सदमे में है. उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनके बच्चे इतने कट्टरपंथी कैसे बन गए? आपको बता दें कि 14 दिसंबर को उत्सव मनाने के लिए सिडनी के बॉन्डी बीच पर इकट्ठे हुए यहूदियों पर साजिद अकरम और उनके बेटे नवीद अकरम ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें 10 साल की बच्ची से लेकर 82 साल के बुजुर्ग समेत कई लोगों की मौत हो गई

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ