Sydney Mall stabbing Case: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित एक मॉल में अचानक से अफरा-तफरी मच गई है। मॉल में घुसे एक शख्स ने अचानक लोगों को चाकू मारना शुरू कर दिया। शख्स ने एक के बाद एक लगातार कई लोगों को अपना शिकार बनाया और पुलिस के आने तक ये सिलसिला जारी रहा। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
मॉल में मचा हड़कंप
मामला सिडनी के वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन शॉपिंग सेंटर का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मॉल में अचानक एक शख्स घुस आया। उसने हरे रंग के कपड़े पहने थे और ड्रग्स के नशे में चूर नजर आ रहा था। वो शख्स ठीक से चलने में असमर्थ था और लड़खड़ाते हुए लोगों की तरफ बढ़कर उन्हें चाकू मारने लगा। तभी मॉल में हड़कंप मच गया और सभी चिल्ला-चिल्ला कर बाकी लोगों को आगाह करने लगे कि सभी सावधान हो जाएं मॉल में कोई शख्स घुस आया है और वो सभी को चाकू से मार रहा है।
4 लोगों की मौत
मॉल में मौजूद लोगों के अनुसार उन्हें गोलीबारी की भी आवाज सुनाई दी थी। लिहाजा डर के मारे कई लोग मॉल की दुकानों में छिप गए और दुकानदारों ने भी लोगों को अंदर करके शटर गिरा दिया। पुलिस के आने तक सभी एक-दूसरे को बचाने की कोशिश कर रहे थे। मगर इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर सिडनी पुलिस भी मौके पर आ धमकी। मगर इस दौरान पूरे मॉल में अफरा-तफरी मची हुई थी और हर तरफ खून बह रहा था। किसी तरह पुलिस ने घटना पर काबू पाया और आरोपी को धर दबोचा है। सिडनी से न्यू साउथ वेल्स पुलिस का कहना है कि मॉल के आस-पास के इलाकों पर निगरानी रखी जा रही है और यहां आपातकालीन सेवाएं भी मौजूद हैं। आम जनता को घटना स्थल से दूर रहने का आदेश दिया गया और मामले पर लोगों से पूछताछ जारी है।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
3 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
6 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
7 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
10 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
12 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
16 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
19 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines