Swastika Chandra vs Uber Case: ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एक महिला को Uber ने उनके नाम की वजह से बैन कर दिया। कैब सर्विस देने वाली कंपनी Uber ने महिला के पहले नाम पर आपत्ति जताते हुए सर्विस बंद कर दी, जिसके बाद महिला ने आवाज उठाई और आखिरकार Uber को अपनी गलती के लिए माफी मांगनी पड़ी। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
महिला ने किया खुलासा
ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली इस महिला का नाम स्वास्तिका चंद्रा था, जो कि हिंदू सिंबल स्वास्तिका पर आधारित है। महिला के अनुसार उसने Uber पर खाने का ऑर्डर देने के लिए लॉग इन किया तो कंपनी की तरफ से एक पॉप अप आया, जिसपर लिखा था कि आपके नाम में आपत्तिजनक शब्द मौजूद है। इसके बाद स्वास्तिका के अकाउंट को बंद कर दिया गया।
स्वास्तिका ने समझाया मतलब
स्वास्तिका चंद्रा का कहना है कि उनके नाम को हिटलर के नाजी जर्मनी के सिंबल से जोड़ा जा रहा है। हालांकि स्वास्तिका एक संस्कृत शब्द है, जिसका मतलब गुडलक होता है। स्वास्तिक सदियों से हिंदू धर्म में इस्तेमाल होता आया है, जिसके सबूत प्राचीन ग्रंथों में भी मौजूद हैं। ऐसे में हिटलर के नाजी सिंबल से स्वास्तिक की तुलना करना गलत होगा। स्वास्तिका के अनुसार वो फिजी में पली-बढ़ीं हैं और वहां पर ये नाम बेहद आम है।
Uber ने मांगी माफी
स्वास्तिका का बयान सामने आने के बाद Uber ने उनसे माफी मांगी है। Uber ने लिखा कि हम सभी यूजर्स के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने की कोशिश करते हैं। इसलिए नाम आपत्तिजनक शब्द होने की स्थिति में यूजर पर प्रतिबंध लगाया जाता है। चंद्रा के केस में हमने उनके नाम के अलग-अलग मतलब पर जांच की है। इस जांच में हमें थोड़ा समय लगा। मगर उनके अनुरोध के बाद हमने ऐप पर उनकी पहुंच बहाल कर दी है और उनको हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है।
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
3 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
3 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
5 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
5 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
6 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
7 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
18 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines