Surya Grahan 2024 Solar Eclipse NASA Warning: 8 अप्रैल को साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन लोगों को कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। टेक्नोलॉजी के जमाने में लोगों को इसकी फोटोग्राफी करने का काफी मन होता है। अगर आप ऐसा करने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं। दरअसल, NASA ने इसपर बड़ा बयान दिया है।
NASA ने क्या कहा?
सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) को अपने फोन के कैमरे से क्लिक करने की सोच रहे हैं, तो पहले ऐसी गलती से बचें। नासा ने ऐसे में जानकारी दी कि फोन से सूर्य ग्रहण की फोटोग्राफी करते हैं तो कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए। अगर आप ध्यान नहीं रखते हैं तो मोबाइल का सेंसर खराब हो सकता है। हैंडसेट में खराबी आ सकती है। अगर फोन को खराब होने से बचाना चाहते हैं तो नासा की टिप्स को जरूर जान लेना चाहिए।
फोटोग्राफी को लेकर नासा की टिप्स
अगर आप सूर्य ग्रहण में सूरज की फोटो खींचना चाहते हैं तो नासा द्वारा दी गई कुछ खास टिप्स के बारे में जरूर जान लें। नासा ने कहा कि जब सूर्य आंशिक रूप से ढंका हुआ हो तो स्पेशल सौर फिल्टर का इस्तेमाल करके फोटोग्राफी करें। ग्रहण में फोटोग्राफी करने के लिए कैमरे से ज्यादा टैलेंट मायने रखता है।
सूर्य ग्रहण की टाइमिंग क्या है? (Surya Grahan 2024 In India Date And Time)
2024 का पहला सूर्य ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक 8 अप्रैल को रात 9:12 बजे से रात 2:22 बजे तक होगा। यह लगभग 5 घंटा 10 मिनट का ही होगा।
ट्वीट कर दी जानकारी
एक MKBHD नाम के यूट्यूबर ने नासा को टैग करके पूछा कि फोन के सेंसर को सूर्य ग्रहण के टाइम उसके सामने करने से सेंसर जल जाएगा।
इस पर नासा ने रिप्लाई दिया और कहा कि उनके फोटो डिपार्टमेंट के मुताबिक ऐसे में कैमरा सेंसर जल सकता है। अगर सूरज की तरफ कैमरे के सेंसर को प्वाइंट किया जाता है तो फोन डैमेज हो सकता है।
यह भी पढ़ें: लगभग 5 घंटे तक रहेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए मौज, ये राशि रहें सतर्क
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
6 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
14 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
15 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
16 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
18 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
20 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
22 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
23 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines