Surya Grahan 2023 Ring Of Fire: आज 14 अक्टूबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन अमेरिका में इसे लोग बिल्कुल साफ देख सकेंगे। वहीं कल आसमान में दुनिया का सबसे खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा, जिसे रिंग ऑफ फायर कहते हैं, क्योंकि सूर्य कल आसमान में वलय आकार में दिखेगा और आग की तरह दहकता एक रिंग होगा। सूर्य और पृथ्वी के बीच चांद के आने से सूर्य ग्रहण लगता है। चांद के बीच में आ जाने से इसका कुछ हिस्सा ढक जाएगा। सूर्य के बाहरी किनारों को छोड़कर लगभग पूरा हिस्सा चांद कवर कर लेगा।
यह भी पढ़ें: मिस्र में मकबरे के अंदर मिला 5000 हजार साल पुरानी शराब का भंडार, साइंटिस्ट्स ने किया चौंकाने वाला दावा
दुनिया के इन इलाकों में दिखेगा सूर्य ग्रहण
चमकदार अंगूठी जैसा सूर्य ग्रहण पूरी दुनिया में सिर्फ अमेरिका में दिखाई देगा। उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा। नेवादा, ओरेगन, यूटा, न्यू मैक्सिको, मध्य अमेरिका, कोलंबिया और ब्राजील के कुछ हिस्सों में भी सूर्य ग्रहण दिखेगा, लेकिन सूर्य ग्रहण देखना आसान नहीं होगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण अगर देखना है तो कुछ सावधानियां बरतनी होंगी, वरना आंखों की रोशनी गंवा बैठेंगे। सूर्यग्रहण के दौरान खतरनाक सोलर रेडिएशन निकलता है, जो आंखों के नाजुक टिशू को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आंखें खराब भी हो सकती हैं। सूर्य ग्रहण के आंखों पर इस प्रभाव को रेटिनल सनबर्न के नाम से जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: डॉक्टरों ने कर दिखाया चमत्कार, सूअर की किडनी पाने वाला बंदर दो साल बाद भी जीवित, अब लोगों की बचाई जा सकेगी जान
सूर्य ग्रहण देखने के लिए ये सावधानियां बरतें
- सूर्य ग्रहण देखने के लिए स्पेशल चश्मे मार्केट में मिलते हैं, जो ISO प्रमाणित होते हैं।
- कैमरे में फिल्टर लगाकर सूर्य ग्रहण देख सकते हैं।
- पिन होल कैमरे या टेलीस्कोप लगाकर पर्दे पर सूर्य ग्रहण देखें।
- सूर्य ग्रहण को सीधे नंगी आंखों से न देखें।
- एक्स-रे फिल्म या साधारण चश्मे से भी सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
- पेंट किए हुए शीशे से भी सूर्य ग्रहण देखना आंखों के लिए ठीक नहीं होगा।
- पानी में सूर्य ग्रहण देखने से भी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें: Watch Video: बहस के बाद शख्स ने यात्री को ट्रेन से की फेंकने की कोशिश, पैसेंजर्स बोले- जान ही ले लोगे क्या?
सूर्य ग्रहण देखने का एक तरीका
- एक कार्ड शीट में पिन होल करें।
- नीचे सफेद कागज रखें।
- होल के जरिए कागज पर सूर्य की छवि देख सकते हैं।
- सीधे देखने के लिए वेल्डर ग्लास #13 या #14 प्रयोग कर सकते हैं।
- मेकअप किट मिरर को काले कागज से ढककर बीच में छेद करें।
- कागज पर पड़ने वाली किरणों से दीवार पर सूर्य ग्रहण का प्रतिबिंब देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
6 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
8 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
9 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
12 hrs agoLIVE: EC ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया, एकतरफा फैसले को नकारा
13 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
13 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
23 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines