पनामा: पनामा के अटलांटिको बंदरगाह पर एक हैरतअंगेज कर देनी वाली घटना सामने आई है। यहां एक शिपिंग कंटेनर में 40 दिन बंद रहने के बाद कुत्तिया जिंदा बच गई।

विज्ञापन

https://twitter.com/AFP/status/1553364797726531584?s=20&t=6anL2_SkftWPo4-Xm4qc6g

विज्ञापन

जबकि कंटेनर में खाने-पीने के लिए कुछ नहीं था। यह कंटेनर स्पेन से पनामा आया था और खाली था। रास्ते में यह अटलांटिक होते हुए आया जहां कई इसने बारिश झेली थी।

4 किलो वजन था

विज्ञापन

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार जब बंदरगाह कर्मचारियों को यह मिला तब इसका वजन मात्र 4 किलो था और यह बड़ी कमजोर थी। मिलने के बाद कृषि विकास मंत्रालय ने न केवल इसका इसका ध्यान रखा बल्कि अपने यहां नौकरी भी दी। कई महीनों के पुनर्वास और प्रशिक्षण के बाद अब इसका वजन 12 किलो हो गया है और यह पूरी तरह स्वस्थ है।

बारिश का पानी पीया

विज्ञापन

बताया गया कि “कंटेनर का एक हिस्सा खराब हो गया था और वहां एक छोटा सा छेद भी मिला। आशंका है कि वह अपने पंजे से छोटा छेद बनाने में सफल रही और उसने बारिश का पानी पिया। मंत्रालय अधिकारियों के मुताबिक “यह एक चमत्कार है कि इतना छोटा जानवर इतने लंबे समय तक जीवित रहने में सक्षम रहा। उन्होंने कहा कि
इसलिए हमने उसे मिलाग्रोस (चमत्कार) या संक्षेप में मिली नाम दिया है। जब वह स्पेन से आई तो लोगों ने उसे मिली द लिटिल स्पैनियार्ड कहा गया।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ