---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

350KM रफ्तार…चक्रवाती तूफान…चीन में 5 लाख लोग बेघर; क्या भारत के मौसम पर भी पड़ेगा असर?

Super Typhoon Yagi: सदी का सबसे बड़ा चक्रवाती तूफान आया है, जिसका नाम यागी है। इस तूफान का असर भारत पर भी पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि चक्रवाती तूफान भारत पर क्या असर डाल सकता है?

---खबर नीचे जारी है---

Super Typhoon Yagi Impact on India: सदी का सबसे बड़ा तूफान आया है, जिसका नाम यागी है। इस तूफान ने पहले फिलीपींस में 16 लोगों की जान ली और अब यह चीन की तरफ बढ़ रहा है। इंडो पैसिफिक महासागर से उठा यह चक्रवाती तूफान चीन में समुद्र के दक्षिणी तट से टकराया है। इस वजह से करीब 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। चीन रेड अलर्ट पर है और सरकार ने हैनान प्रांत को खाली करने का आदेश दे दिया है।

करीब 5 लाख लोगों को प्रांत से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। तूफान यागी बीते दिन हैनान के वेनचांग शहर से टकराया और इसके कारण चली हवाओं ने खूब तबाही मचाई। हैनान प्रांत में अब जीवन ठप हो गया है। स्कूल-कॉलेज बंद हैं। रेल, सड़क और हवाई सेवाएं बंद कर दी गई हैं। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तूफान लगातार रफ्तार पकड़ रहा है और यह हैनान और ग्वांगडोंग प्रांत से होते हुए बेइबू खाड़ी की ओर जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

 

भारतीय वैज्ञानिकों ने जताई असर पड़ने की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञानियों ने आशंका जताई है कि चीन से टकराने वाला सुपर टाइफून यागी का असर भारत पर भी पड़ सकता है। इसके कारण देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। खासकर समुद्र तटीय राज्यों कर्नाटक, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश आदि में अगले एक हफ्ते में भारी बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

---खबर नीचे जारी है---

50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं भी चल सकती हैं। इन राज्यों में बारिश होने का असर बाकी राज्यों पर भी देखने को मिल सकता है। इसलिए मौसम विभाग ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में 15 सितंबर तक बारिश होने की भविष्यवाणी की है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र में पहले से ही बाढ़ आई हुई है। ऐसे में अगर अब आगे भी बारिश होती है तो हालात बिगड़ सकते हैं।

 

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

दुनिया में 2 और चक्रवाती तूफान तबाही मचाने को तैयार

बता दें कि ताइफून यागी के अलावा 2 और चक्रवाती तूफान दुनिया में तबाही मचाने को तैयार हैं। जी हां, भारत में गुजरात जिले के कच्छ से लगने वाले समुद्री इलाके से उठा आसना चक्रवात अरब सागर में पहुंचते ही भयानक रूप ले चुका है और पाकिस्तान की ओर बढ़ रहा है। जापान में भी इस साल के सबसे शक्तिशाली तूफान ‘शानशान’ ने एंट्री कर ली है। टाइफून यागी को 10 साल का सबसे ताकतवर तूफान कहा जा सकता है, लेकिन यह जुलाई 2014 में आए तूफान रामासुन से थोड़ा सुस्त है। वहीं इस तूपुान के कारण बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है। इससे भारत के मौसम पर काफी असर पड़ सकता है।

 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 07, 2024 10:59 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola