---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत? जानें स्पेस से लौटीं सुनीता विलियम्स से

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने स्पेस से आने के बाद पहली बार सोमवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष से दिन और रात के समय भारत को देखना अविश्वसनीय अनुभव था।

---विज्ञापन---

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अंतरिक्ष से लौटने के बाद पहली बार प्रेस वार्ता की। इस दौरान दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने राष्ट्रपति ट्रंप और एलन मस्क धन्यवाद दिया। टेक्सास के जाॅनसन स्पेस सेंटर में सुनीता विलियम्स ने कहा कि उन्हें धरती पर आकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि वह नई रिहैब कर रही है, ताकि नई चुनौतियों का सामना कर सके। उसे धरती पर आकर अच्छा लग रहा है।

विलियम्स ने बताया कि घर लौटते ही पति को गले लगाया इसके बाद ग्रिल्ड चीज सैंडविच खाया। सुनीता ने कहा कि अंतरिक्ष से उन्होंने हिमालय और भारत के अन्य हिस्सों के रंगों को देख आश्चर्यचकित रह गई। रात और दिन में भारत को देखना अविश्वसनीय अनुभव था।

---विज्ञापन---

जल्द ही भारत की यात्रा पर आएगी

सुनीता विलियम्स ने कहा कि लंबे समय से अंतरिक्ष में रहने के कारण अंतरिक्ष यात्रियों को शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम के जरिए इससे निपटा जा सकता है। विल्मोर ने आगे बताया कि मांसपेशियों की कमजोरी और हड्डियों के नुकसान को कम करने के लिए एक विशेषज्ञ टीम थी।

सुनीता विलियम्स ने कहा कि वे जल्द ही भारत की यात्रा पर आएगी। मीडिया के सवाल पर सुनीता ने कहा कि मैं निश्चित तौर पर अपने पिता के देश भारत आऊंगी। उन्होंने एक्सिओम मिशन में भारत की भागीदारी को बड़ा महत्वपूर्ण बताया। सुनीता ने आगे बताया कि जब वह विल्मोर के साथ अंतरिक्ष में फंसी थीं तो टनल विजन की तरह सिर्फ अपने काम पर ध्यान केंद्रित करती थी। उसे यह नहीं पता था कि धरती पर क्या हो रहा है?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः चीन की मनमानी पर अमेरिका की लगाम, इन अफसरों के वीजा पर लगाई रोक; जानें वजह

बोइंग और नासा पूरी तरह से प्रतिबद्ध

यह पूछे जाने पर कि क्या वे स्टारलाइनर से दोबारा यात्रा करेंगे, इस पर बुच विल्मोर ने कहा, हां, क्योंकि हम इसमें सुधार करेंगे, इसे दुरुस्त करेंगे और इसे काम करने लायक बनाएंगे। बोइंग और नासा पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। विलियम्स ने अपनी रिकवरी के बारे में भी बात की और बताया कि वह अपनी वापसी के बाद से तीन मील दौड़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अभी वो धरती के माहौल में ढलने की कोशिश कर रही हैं।अंतरिक्ष उड़ान कठिन है। खुद को आगे बढ़ाने और बेहतर बनाने के लिए नई तकनीक का उपयोग करना और भी कठिन है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः थाईलैंड, म्यांमार के बाद अब इस देश में भूकंप के 3 झटके, जानें कितनी रही तीव्रता

First published on: Apr 01, 2025 07:49 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola