3 मिशन और 608 दिन स्पेस में… 27 साल बाद NASA से रिटायर हुईं सुनीता विलियम्स, गुजरात से है खास रिश्ता

सुनीता विलियम्स का पिछला 10 दिनों का अंतरिक्ष मिशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर साढ़े नौ महीने तक खिंच गया था. नासा की ओर से कहा गया की सुनीता विलियम्स की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करती रहेंगी.

Sunita Williams.jpg

भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स का नासा में सलेक्शन साल 1998 में हुआ था.

27 साल पहले जिस सफर की शुरुआत नासा के गलियारों से हुई थी, वह आज 608 दिनों के अंतरिक्ष प्रवास और अनगिनत रिकॉर्ड्स के साथ विराम ले रहा है. भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर एक युग का अंत कर दिया है. ‘स्पेस वॉक’ करने वाली और अंतरिक्ष में मैराथन दौड़कर दुनिया को चौंकाने वाली सुनीता ने साबित किया कि अगर इरादे बुलंद हों, तो आसमान की दूरियां भी कम पड़ जाती हैं.

विज्ञापन

सुनीता विलियम्स 27 साल की सेवा के बाद नासा से रिटायर हो गईं. नासा ने मंगलवार को इसका ऐलान किया. उनका रिटायरमेंट क्रिसमस के ठीक बाद, 27 दिसंबर 2025 से प्रभावी हो गया. सुनीता विलियम्स का पिछला 10 दिनों का अंतरिक्ष मिशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर साढ़े नौ महीने तक खिंच गया था.

विज्ञापन

नासा की ओर से कहा गया की सुनीता विलियम्स की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करती रहेंगी.

अंतरिक्ष में 608 दिन

भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स का नासा में सलेक्शन साल 1998 में हुआ था. उन्होंने अपनी तीन उड़ानों के दौरान अंतरिक्ष में कुल 608 दिन बिताए हैं. यह किसी भी नासा अंतरिक्ष यात्री द्वारा अंतरिक्ष में बिताए गए कुल समय की सूची में दूसरे स्थान पर है. वह किसी अमेरिकी की सबसे लंबी सिंगल स्पेसफ्लाइट की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. जो NASA के एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर के बराबर है. दोनों ने NASA के बोइंग स्टारलाइनर और स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के दौरान 286 दिन स्पेसफ्लाइट में बिताए थे.

विज्ञापन

अद्भुत रिकॉर्ड्स

सुनीता ने 9 बार ‘स्पेस वॉक’ (अंतरिक्ष में पैदल चलना) की है, जिसका कुल समय 62 घंटे और 6 मिनट है. यह किसी भी महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा की गई सबसे ज्यादा स्पेस वॉक है. वह अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली दुनिया की पहली इंसान भी बनी थीं.

3 मिशनों का सफर

60 वर्षीय सुनीता ने अपनी पहली उड़ान 9 दिसंबर 2006 को भरी थी. विलियम्स ने एक फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर काम किया था और कुल 29 घंटे और 17 मिनट चार स्पेसवॉक करके उस समय का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था.

विज्ञापन

दूसरे मिशन पर छह साल बाद 14 जुलाई 2012 को गईं. यह मिशन 127 दिनों का था. इस दौरान विलियम्स ने स्टेशन के रेडिएटर पर अमोनिया लीक को ठीक करने और स्टेशन के सोलर एरे से सिस्टम को पावर देने वाले कंपोनेंट को बदलने के लिए तीन स्पेसवॉक किए.

उनका तीसरा और आखिरी मिशन जून 2024 में बोइंग स्टारलाइनर से शुरू हुआ, जो तकनीकी खराबी के कारण लंबा खिंच गया और वे मार्च 2025 में जमीन पर वापस लौटीं.

विज्ञापन

सुनिता का भारतीय कनेक्शन

सुनीता विलियम्स के पिता गुजरात के मेहसाणा जिले के झूलासन में पैदा हुए थे. जो बाद में अमेरिका चले गए थे. वह एक न्यूरोएनाटोमिस्ट थे. सुनीता के पिता ने बोनी पांड्या से शादी की थी. सुनीता का जन्म ओहायो में हुआ था. वह मैसाचुसेट्स के नीडहम को अपना होमटाउन मानती हैं. विलियम्स और उनके पति माइकल को अपने कुत्तों के साथ घूमना, वर्कआउट करना, घरों, कारों, हवाई जहाजों पर काम करना, हाइकिंग और कैंपिंग करना पसंद है.

रिटायरमेंट पर सुनीता ने कहा, ‘अंतरिक्ष मेरी सबसे पसंदीदा जगह है. नासा में 27 साल का करियर शानदार रहा और मैं भविष्य के चंद्र और मंगल मिशनों के लिए बहुत उत्साहित हूं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ