---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Sunita Williams की अंतरिक्ष से वापसी में क्यों लगे 9 महीने? एलन मस्क ने खुद बताई थी एक वजह

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर आज इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से रवाना हुए और कल सुबह वे धरती पर लौट आएंगे, लेकिन उनकी लैंडिंग सतह पर न होकर, पानी में होगी। पूरी दुनिया में इस लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। आज सुबह नासा ने स्पेसक्राफ्ट के हैच की क्लोजिंग का लाइव किया।

---विज्ञापन---

Sunita Williams: आखिरकार 9 महीने से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापसी करने वाले हैं। आज 18 मार्च की सुबह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर रवाना हुए और 19 मार्च की सुबह पानी में उनके स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग होगी। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी से जुड़े आज के पल-पल के लाइव अपडेट्स यहां देखें…

10:57 (IST) 18 Mar 2025
इस वजह से भी हुई वापसी में देरी

सूत्रों के अनुसार, चर्चा है कि सुनीता विलियम्स की वापसी में देरी का एक कारण राजनीतिक भी है। एलन मस्क ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को तय समय से पहले घर वापस लाने में मदद करने की पेशकश अमेरिका की जो बाइडेन सरकार के समक्ष की थी, लेकिन बाइडेन सरकार ने इस प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया था। फॉक्स न्यूज के होस्ट सीन हैनिटी के साथ एक इंटरव्यू में एलन मस्क ने बताया था कि दोनों एस्ट्रोनॉट्स को राजनीतिक कारणों से स्पेस स्टेशन में ही छोड़ा गया है, जो ठीक नहीं है।

10:39 (IST) 18 Mar 2025
क्रू-10 मिशन भेजने में देरी क्यों हुई?

क्रू-10 मिशन मार्च 2025 में भेजा गया, जबकि सुनीता विलियम्स जून 2024 से वहां फंसी हैं। इसकी वजह की चर्चा पूरे अमेरिका में है। कहा जा रहा है कि एलन मस्क के पास 4 ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट एंडेवर, रेजीलिएंस, एंड्योरेंस और फ्रीडम है। 5वें स्पेसक्राफ्ट की मैन्युफैक्चरिंग चल रही है। इस नए स्पेसक्राफ्ट में क्रू-10 मिशन को जाना था, लेकिन इसकी मैन्युफैक्चरिंग पूरी होने में समय लग रहा थ, इसलिए मिशन को फरवरी से मार्च के अंत तक टाल दिया, लेकिन दबाव पड़ने पर नासा ने क्रू-9 को वापस लाने के लिए क्रू-10 को पुराने ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट एंड्यूरेंस में भेजा गया।

10:39 (IST) 18 Mar 2025
सुनीता विलियम्स को लेकर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट निकला

09:50 (IST) 18 Mar 2025
स्पेसएक्स को मिली सुनीता के वापस लाने की जिम्मेदारी

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष से वापस लाने की जिम्मेदारी स्पेसएक्स को ही दी गई। स्पेसएक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में 28 सितंबर 2024 को क्रू-9 मिशन लॉन्च किया। इसमें 4 एस्ट्रोनॉट जाने वाले थे, लेकिन सिर्फ 2 भेजे गए। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के लिए 2 सीट खाली रखी गईं। इस मिशन के स्पेस स्टेशन पर पहुंचने के बाद क्रू-8 मिशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में पार्क अपने स्पेसक्राफ्ट से पृथ्वी पर लौट आया।

09:31 (IST) 18 Mar 2025
अंतरिक्ष में कैसे फंसी सुनीता विलियम्स?

स्टारलाइनर के स्पेसक्राफ्ट को मैन्युली उड़ाते समय 28 रिएक्शन कंट्रोल थ्रस्टरों में से 5 फेल हो गए थे। 25 दिन में स्पेसक्राफ्ट में 5 हीलियम लीकेज भी हुईं। हीलियम प्रोपलेंट को थ्रस्टरों तक पहुंचाने में मदद करते हैं, लेकिन इनमें लीकेज हो गई। इसलिए स्पेसक्राफ्ट की वापसी के समय अंतरिक्ष यात्रियों की जान को खतरा महसूस हुआ तो नासा ने फैसला लिया कि स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए सुरक्षित नहीं है, इसलिए अंतरिक्ष यात्रियों के बिना ही स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट 6 सिंतबर 2024 को पृथ्वी पर वापस आ गया।

यह भी पढ़ें: सुनीता विलियम्स ने ठुकराया Elon Musk का सुझाव, लाइव स्ट्रीमिंग में दिया दोटूक जवाब, जानें क्या कहा?

09:10 (IST) 18 Mar 2025
सुनीता विलियम्स क्यों गई थी मिशन पर

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बोइंग और NASA के 8 दिन के लिए जॉइंट ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ पर अंतरिक्ष में गए थे। इस मिशन का मकसद बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट की एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन में ले जाना और वापस आने की कैपेसिटी को टेस्ट करना था। एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन पर 8 दिन में रिसर्च और एक्सपेरिमेंट भी करने थे। मिशन के दौरान उन्हें स्पेसक्राफ्ट को मैन्युअली भी उड़ाना था, लेकिन थ्रस्टर्स में खराबी आ गई थी।

08:57 (IST) 18 Mar 2025
सुनीता विलियम्स कब गई थी मिशन पर?

बोइंग का स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट 5 जून 2024 को रात 8:22 बजे एटलस V रॉकेट के जरिए लॉन्च हुआ था। यह 6 जून की रात को 11:03 बजे स्पेस स्टेशन पहुंचा था। इसे रात 9:45 बजे पहुंचना था, लेकिन थ्रस्टर में परेशानी आ गई थी। इसमें अमेरिका के 2 और जापान -रूस के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। इनके नाम निक हेग, डॉन पेटिट, एलेक्जेंडर गुरबुनोव और इवान वैगनर हैं, जिनमें से 2 यात्री आज सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर वापस आ रहे हैं।

08:38 (IST) 18 Mar 2025
सुनीता विलियम्स की वापसी का प्रोसेस शुरू

08:35 (IST) 18 Mar 2025
6 स्टेप्स में पूरी होगी वापसी-लैंडिंग
  • एस्ट्रोनॉट प्रेशर सूट पहनेंगे और हैच बंद होगा।
  • स्पेसक्राफ्ट ISS से अलग होगा। छोटे-छोटे ड्रैको थ्रस्टर्स अंतरिक्ष यात्रा को स्टेशन से दूर धकेलेंगे।
  • ड्रैको थ्रस्टर्स फायर करेंगे, जिससे स्पीड कम होगी और स्पेसक्राफ्ट धरती के और करीब पहुंच जाएगा।
  • 27000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्पेसक्राफ्ट धरती के वायुमंडल में एंट्री करेगा। तापमान 1650 डिग्री होगा और 5 मिनट कम्यूनिकेशन कट जाएगा।
  • 18000 फीट ऊंचाई पर 2 ड्रोग पैराशूट और 6000 फीट ऊंचाई पर 4 पैराशूट खुलेंगे और स्पेस्क्राफ्ट की स्पीड 24 किलोमीटर प्रति घंटा रह जाएगी।
  • फ्लोरिडा के समुद्र में स्पेसक्राफ्ट स्पलैशडाउन करेगा। जहां रिकवरी जहाज और रेस्क्यू टीमें तैनात रहेंगी।
  • बचाव दल स्पेसक्राफ्ट तक पहुंचेगा और अंतरिक्ष यात्रियों को यान से निकालकर हेल्थ चेकअप किया जाएगा।
  • यह भी पढ़ें: कोई 438 दिन तो किसी ने बिता दिए साल, सुनीता विलियम्स से भी ज्यादा दिन तक स्पेस में रहे अंतरिक्ष के 7 धुरंधर

    08:11 (IST) 18 Mar 2025
    सुनीता विलियम्स की वापसी का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स की वापसी का पूरा शेड्यूल जारी किया है।

  • 18 मार्च सुबह 08.15 बजे – हैच क्लोज (यान का दरवाजा बंद किया जाएगा)
  • 18 मार्च सुबह 10.35 बजे – अनडॉकिंग (ISS से यान का अलग होना)
  • 19 मार्च सुबह 2.41 बजे – डी-ऑर्बिट बर्न (वायुमंडल में यान का प्रवेश)
  • 19 मार्च सुबह 3.27 बजे – स्प्लैश डाउन (समुद्र में यान की लैंडिंग)
  • 19 मार्च सुबह 5 बजे – पूरे घटनाक्रम पर प्रेसवार्ता
  • नासा के अनुसार, मौसम की स्थिति को देखते हुए स्पलैशडाउन की जगह बदली जा सकती है।

    यह भी पढ़ें: बेबी फीट क्या और किस अंग से इसका कनेक्शन? सुनीता विलियम्स को लौटते ही इससे कैसी समस्या होगी

    07:56 (IST) 18 Mar 2025
    कितना समय लगेगा लैंडिंग में?

    बता दें कि नासा ने स्पेसएक्स ड्रैगन हैच क्लोजर की तैयारी शुरू कर दी है। ड्रैगन अंतरिक्ष यान का हैच बंद करने का प्रोसेस भारतीय समयानुसार आज सुबह 8:15 बजे शुरू होगा। भारतीय समयानुसार आज सुबह 10:35 बजे स्पेसक्राफ्ट की ISS से अनडॉकिंग होगी, यानी ड्रैगन कैप्सूल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से अलग होगा। यह 19 मार्च को सुबह लगभग 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड होगा। इस सफर में करीब 17 घंटे लगेंगे। वापसी के शेड्यूल में मौसम के कारण बदलाव भी हो सकता है।

    07:43 (IST) 18 Mar 2025
    कैसे लौटेंगी सुनीता विलियम्स?

    बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेने के लिए 15 मार्च 2025 को SpaceX का क्रू-मिशन अंतरिक्ष में गया। 4 एस्ट्रोनॉट्स के साथ इस मिशन को लॉन्च किया था। 16 मार्च को क्रू-10 मिशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचा। अब क्रू-9 के चारों एस्ट्रोनॉट अपनी जिम्मेदारी क्रू-10 के एस्ट्रोनॉट्स को हैंडओवर करके स्पेस स्टेशन में सितंबर 2024 से पार्क अपने स्पेसक्राफ्ट से लौट रहे हैं। क्रू-10 मिशन पर गए अंतरिक्ष यात्रियों ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान के ताकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव 16 मार्च को स्पेस स्टेशन पहुंचे थे। सुनीता विलियम्स सहित अन्य एस्ट्रोनॉट्स ने उनका वेलकम किया था।

    First published on: Mar 18, 2025 07:37 AM

    End of Article

    About the Author

    Khushbu Goyal

    खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

    Read More
    ---विज्ञापन---
    संबंधित खबरें
    Sponsored Links by Taboola