हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सुनीता विलियम्स को लेकर बड़ी खबर, स्पेसएक्स-नासा का रॉकेट लॉन्च, जानें कब लौटेंगी एस्ट्रोनॉट?

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी के लिए एक मिशन लॉन्च हो गया है। नासा और स्पेसएक्स ने मिलकर क्रू-10 मिशन को लॉन्च किया। इसमें 4 अंतरिक्ष यात्री गए हैं, जो सुनीता और बुच का लेकर अगले 3-4 दिन में धरती पर वापस आ जाएगा।

विज्ञापन
NASA Spacex Mission

NASA Spacex News: अंतरिक्ष में पिछले 9 महीने से फंसे एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की जल्द धरती पर लौट आएंगे, क्योंकि आज सुबह स्पेसएक्स और नासा ने दोनों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से वापस लाने के लिए एक मिशन लॉन्च किया है, जिसकी 19 मार्च तक धरती पर वापसी संभव है।

क्रू-10 मिशन पर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट गया है, जिसे लेकर फाल्कन 9 रॉकेट ने नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी। इस मिशन पर 4 क्रू मेंबर्स गए हैं। इनके नाम अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन, निकोल एयर्स, JAXA (जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी) के अंतरिक्ष यात्री टाकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस के हैं।

 

स्पेसएक्स का 10वां और नासा का 11वां मिशन

बता दें कि क्रू9 मिशन जब वापस धरती पर लौटेगा, तों उसमें निक हेग, सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर और अलेक्जेंडर गोरबुनोव होंगे। क्रू-10 मिशन स्पेसएक्स के ह्यूमन स्पेस ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम के तहत 10वां क्रू रोटेशन मिशन है। नासा के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के जरिए ISS स्टेशन के लिए 11वीं उड़ान है, जिसमें डेमो-2 टेस्टिंग फ्लाइट भी शामिल है।

विज्ञापन

 

13 मार्च को अबॉर्ट करना पड़ा था मिशन

बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जून 2024 में ISS के मिशन पर गए थे। उन्हें वहां करीब एक हफ्ते तक रहना था, लेकिन स्पेसक्राफ्ट में खराबी आने के कारण वे वहां फंस गए और 9 महीने स उनकी वापसी संभव नहीं हो पा रही है। NASA ने 13 मार्च को क्रू-10 को लॉन्च करने की योजना बनाई थी, लेकिन लॉन्चिंग पैड पर तेज हवाओं और बारिश के कारण मिशन अबॉर्ट करना पड़ा। स्पेसएक्स के इंजीनियरों को लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A में फाल्कन 9 रॉकेट के लिए ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म और हाइड्रोलिक सिस्टम समस्या का सामना भी करना पड़ा, जिसके ठीक करके 15 मार्च को मिशन लॉन्च किया गया।

 

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, लॉन्च से पहले, अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने NASA के स्पेसएक्स क्रू-10 के लिए एक वीडियो संदेश साझा किया। X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, हेगसेथ ने कहा कि हम आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम आपको शुभकामनाएं देते हैं और हम जल्द ही आप सभी का घर वापस आने पर स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola