Sukha Duneke Bambiha Gang Punjab Gangster Muder In Canada: पंजाब के दविंदर बंबीहा गिरोह के गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें कि सुक्खा दुनेके राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से जारी की गई 41 आतंकियों की लिस्ट में शामिल था।
कनाड़ा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के बाद ये दूसरी बड़ी वारदात है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके को कनाडा के विनिपिग में गोलियां मारी गईं। घटना में गैंगस्टर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कहा जा रहा है कि बुधवार रात सुक्खा की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।
2017 में भारत से भागा था कनाडा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैंगवार के तहत सुक्खा की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, दुनेके 2017 में फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत से कनाडा भाग गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब और उसके आसपास के इलाकों के करीब 29 ऐसे गैंगस्टर्स हैं, जो भारत से भागकर दूसरे देशों में शरण लिए हुए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा गैंगस्टर्स ने कनाडा में शरण ली हुई है। इसके अलावा पंजाब के गैंगस्टर्स ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, मलेशिया, UAE, हांग-कांग, इटली-पुर्तगाल, इंडोनेशिया और जर्मनी में भी शरण लिए हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, कनाडा में बैठा सुक्खा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में दविंदर बंबीहा गैंग को फंडिंग के जरिए मजबूत कर रहा था। उसका झुकाव खालिस्तान समर्थक संगठनों की ओर भी था। सुक्खा ज्यादातर वसूली के मामलों में शामिल था और कॉन्ट्रेक्ट किलिंग की घटनाओं में भी उसका नाम है।
सुक्खा अपने सहयोगियों के जरिए पंजाब और आसपास के राज्यों में अपराधों को अंजाम दे रहा था। पिछले साल 14 मार्च को दुनेके ने जालंधर के मल्लियां गांव में एक कबड्डी मैच के दौरान अपने साथियों की मदद से कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह नंगल की हत्या की साजिश रची थी। उसके खिलाफ पंजाब और आसपास के राज्यों में हत्या और अन्य जघन्य अपराधों के 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।
कनाडा में छिपे हैं ये गैंगस्टर्स
अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला (मोगा), चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू बिहला (बरनाला), गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबू डाला (लुधियाना), लखबीर सिंह उर्फ लंडा (तरनतारन), रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज (फिरोजपुर), सतवीर सिंह वारिंग उर्फ सैम (फाजिलिका), स्नोवर ढिल्लियन (अमृतसर) और सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दिउनेका (मोगा) जिसकी पिछली रात हत्या कर दी गई।
संयुक्त राज्य अमेरिका में छिपे हैं ये गैंगस्टर्स
अमृत बल (कपूरथला), अनमोल बिश्नोई (फाजिल्का), दरमनजीत सिंह (अमृतसर), गौरव पटयाल (चंडीगढ़), गुरजंट सिंह (तरनतारन), हरजोत सिंह (अबोहर), करणवीर सिंह (लुधियाना), किन्दरबीर सिंह (तरनतारन), राकेश कुमार (एसबीएस नगर), रशपाल सिंह (तरनतारन) और सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ (मुख्तसर साहिब)।
ऑस्ट्रेलिया में छिपे हैं ये गैंगस्टर्स
गुरजंट सिंह उर्फ जंटा (फतेहगढ़ साहिब) और गगनदीप सिंह (लुधियाना)।
पाकिस्तान में है ये गैंगस्टर
हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा (नांदेड)
मलेशिया में हैं ये गैंगस्टर
जैकपाल सिंह उर्फ लाली धालीवाल (मोगा), जगजीत सिंह (लुधियाना)।
UAE में है ये गैंगस्टर्स
कुलदीप सिंह (एसबीएस नगर)।
हांगकांग में छिपा है भटिंडा का रमनजीत सिंह।
इटली-पुर्तगाल में छिपा है राजस्थान बीकानेर का रोहित गोदारा।
इंडोनेशिया में छिपा है लुधियाना का संदीप ग्रेवाल।
जर्मनी में है बटाला का सुप्रीत सिंह
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
10 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
15 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
18 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
18 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
19 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
1 day ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines