हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान की स्वात वैली में आत्मघाती धमाका, 14 की मौत, दर्जनों घायल

Pakistan News: पाकिस्तान से एक बार फिर सुसाइड बॉम्बिंग की खबर आई है, ये वारदात मुल्क के उत्तर-पश्मिमी इलाके खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की खूबसूरत स्वात घाटी के कबाल शहर में हुई है, जिसकी वजह से कई लोगों की मौत और दर्जनों घायल हो गए हैं.

विज्ञापन
Suicide bombing In Pakistan (Photo Courtesy: Rescue 1122)

Suicide bombing In Pakistan: नॉर्थ-वेस्ट पाकिस्तान में रविवार, 2 अगस्त की शाम एक पुलिस स्टेशन के बाहर हुए एक संदिग्ध सुसाइड ब्लास्ट में तकरीबन 14 लोगों की जान चली गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. ये धमाका खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की खूबसूरत स्वात घाटी के कबाल शहर में हुआ. सिटी पुलिस चीफ मोहम्मद उमर ने रिपोर्टर्स को बताया कि घटना के वक्त, लोकल लोगों का एक ग्रुप, जिनमें ज्यादातर जवान लोग थे, पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा हुआ था.

पुलिस ने शुरू की जांच

जांचकर्ताओं को ब्लास्ट वाली जगह से एक कटा हुआ सिर मिला है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना ​​है कि ये संदिग्ध सुसाइड हमलावर का हो सकता है. हालांकि अधिकारियों ने अभी तक धमाके की असल वजह कंफर्म नहीं की है. पुलिस ने कहा कि ये पता लगाने के लिए डिटेल में जांच चल रही है कि ब्लास्ट सुसाइड बॉम्बर ने किया था या इसमें किसी और तरह का एक्सप्लोसिव डिवाइस इस्तेमाल किया गया था. अधिकारियों ने हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की भी कोशिश शुरू कर दी है. साथ ही घायलों को इलाज के लिए पास के सैदू शरीफ टीचिंग हॉस्पिटल ले जाया गया है.

रैली के दौरान धमाका

वारदात की जगह पर लोकल ट्राइबल काउंसिल स्वात अमन जिरगा ने रैली ऑर्गनाइज की थी, जिसमें शामिल लोगों ने नारे लगाए और इलाके में शांति की मांग करते हुए प्लेकार्ड लिए हुए थे, जहां पिछले कुछ महीनों में सिक्योरिटी की हालत खराब हुई है. इस धमाके की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन जिस तरह रैली को टारगेट किया गया, उससे इलाके में खौफ का माहौल जरूर पैदा हो गया है. स्थानीय लोग पहले से ही सेफ्टी और सिक्योरिटी के मसले पर परेशान थे, लेकिन इस हमले से उनकी फिक्र और बढ़ गई है, हालांकि प्रशासन ने इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola