Bombing At Kabul School: काबुल के एक स्कूल में हुए आत्मघाती बम धमाके में 100 से अधिक बच्चों की मौत की खबर है। एक स्थानीय पत्रकार के अनुसार, इस घटना में मारे गए छात्रों में ज्यादातर छात्र हजारा और शिया थे। हजारा अफगानिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा जातीय समूह है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका शहर के पश्चिम में स्थित दश्त-ए-बारची इलाके के काज स्कूल में हुआ है। एक स्थानीय पत्रकार बिलाल सरवरी ने ट्वीट किया, “हमने अब तक छात्रों के 100 शवों की गिनती की है। मारे गए छात्रों की संख्या बहुत अधिक है। धमाके के दौरान क्लास बच्चों से भरी हुई थी।
अभी पढ़ें – पाकिस्तान: कराची में क्लिनिक के अंदर फायरिंग; एक चीनी नागरिक की मौत, दो अन्य घायल
सरवरी ने भयावहता को बताते हुए कहा कि उन्होंने स्कूल के एक शिक्षक को बच्चों के शवों को उठाते हुए देखा। धमाका इतना जोरदार था कि कई बच्चों के शव क्षतिग्रस्त हो गए। ट्विटर पर विस्फोट से पहले का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। उन्होंने लिखा कि पश्चिमी काबुल में दश्त ए बारची इलाके में लगातार हमले हो रहे हैं।
उधर, पुलिस प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा, “छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे थे तभी इस शैक्षणिक केंद्र पर एक आत्मघाती हमलावर ने हमला कर दिया।
https://twitter.com/USAmbKabul/status/1575731666793865217?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1575731666793865217%7Ctwgr%5Ef3d51f14f200bfaf742abcb40bfd1eb8e053ceb7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatoday.in%2Fworld%2Fstory%2Fdeaths-suicide-bombing-kabul-education-centre-say-cops-2006595-2022-09-30
अभी पढ़ें – Blast In Kabul: जुमे के दिन दहला काबुल, ब्लास्ट में 19 की मौत कई घायल
अफगानिस्तान में अमेरिकी मिशन के प्रभारी करेन डेकर ने एक ट्वीट में कहा, “अमेरिका काज उच्च शिक्षा केंद्र पर आज के हमले की कड़ी निंदा करता है। परीक्षा देने वाले छात्रों से भरे कमरे को निशाना बनाना शर्मनाक है।” फिलहाल, घटनास्थल पर सुरक्षा दल मौजूद हैं और हमले के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
7 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
9 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
10 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
12 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
22 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines