हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, सेना के दो जवानों की मौत, 19 घायल

विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तनूख्वा प्रांत में एक आत्मघाती हमला हुआ है। हमला सेना के जवानों पर किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार को पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के कम से कम 19 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। विस्फोटक से लदी मोटरसाइकिल से एक आत्मघाती हमलावर ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के अशांत कबायली जिले में उनके काफिले को निशाना बनाया।

सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला

बीडीएस (बम निरोधक दस्ते) के प्रभारी इनायतुल्ला टाइगर ने कहा कि सुरक्षा बलों का काफिला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डीआई खान से दक्षिण वजीरिस्तान के असमान मांजा इलाके की यात्रा कर रहा था, तभी आत्मघाती हमलावर ने उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और पाकिस्तान की कानून-प्रवर्तन एजेंसियों ने हमले की जांच शुरू कर दी है।

किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी

अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बुधवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान में दत्ता खेल बाजार में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार से एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया, जिसमें चार लोग शामिल थे। आज का आत्मघाती हमला अफगानिस्तान की सीमा से सटे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ है और यह आतंकवादी समूह टीटीपी का पुराना गढ़ है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें