Sudan Violence: सूडान के ओमडुरमैन शहर पर हवाई हमले में 22 लोगों के मारे जाने की सूचना है। हमले में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, सूडानी सेना और विद्रोही अर्धसैनिक संगठन के बीच जारी संघर्ष में पिछले एक हफ्ते में ये सबसे बड़ा हमला है। बता दें कि खार्तूम में पिछले महीने एक हवाई हमले में कम से कम 17 व्यक्तियों की जान चली गई, जिनमें से पांच बच्चे थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, हमला शनिवार को राजधानी खार्तूम के बगल के शहर ओमडुरमैन के एक आवासीय क्षेत्र में हुआ। हमले को सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच राजधानी और अन्य शहरों में हुई सबसे घातक झड़पों में से एक माना जा रहा है।
RSF ने सेना पर लगाया हवाई हमले का आरोप
RSF ने सेना पर ओमडुरमैन के आवासीय जिलों पर हमला करने का आरोप लगाया, जहां विरोधी गुटों के बीच हिंसा भड़की हुई है। रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के मुताबिक, हवाई हमले में 31 लोगों की मौत हुई है। समूह ने एक बयान में कहा, हम सेना प्रमुख अब्देल फतह अल-बुरहान के नेतृत्व वाले चरमपंथी आतंकवादी मिलिशिया की ओर से किए गए जानबूझकर किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा करते हैं।
आरएसएफ के आरोपों का सेना ने नहीं दिया कोई जवाब
उधर, रैपिड सपोर्ट फोर्सेज की ओर से लगाए गए आरोपों का सेना की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। ओमडुरमैन के दो निवासियों के अनुसार, हमले के अपराधियों की पहचान करना मुश्किल था। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में आरएसएफ कर्मियों पर सेना के विमानों की ओर से नियमित रूप से हमला किया गया है। इन हमलों का रैपिड सपोर्ट फोर्सेज की ओर से जवाब दिया गया है।
अब्देल-रहमान नाम के स्थानीय व्यक्ति के अनुसार, शनिवार तड़के सेना ने आरएसएफ को निशाना बनाया और आरएसएफ ने हमलावर सेना के विमानों पर गोले दागते समय नागरिक घरों को ढाल के रूप में इस्तेमाल किया। बता दें कि ओमडुरमैन का पश्चिमी भाग आरएसएफ के लिए अपने शक्ति आधार और महत्वपूर्ण आपूर्ति मार्ग है, जिसके कारण हाल के दिनों में यहां लड़ाई केंद्रित हो गई है।
सूडान हिंसा में अब तक 1133 लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 15 अप्रैल को शुरू हुई हिंसा में कम से कम 1,133 लोगों की जान जा चुकी है। 2.9 मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं, जिनमें से लगभग 7,00,000 लोग पास के देशों में भाग गए हैं।
संबंधित खबरें
अमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिगों की मौत और 12 लोग घायल
15 mins ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 hr ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
3 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
3 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
12 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
13 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
16 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
18 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
21 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines