Sudan Attack on Open Market: सूडान के ओमदुरमन शहर में एक खुले बाजार पर अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) की ओर से भीषण हमला किए जाने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में 50 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। वहीं, इस हमले में 150 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हमला शनिवार को उस समय हुआ, जब बाजार में बड़ी संख्या में लोग अपनी जरूरत का सामान लेने गए हुए थे।
मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल
मरने वालों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ये हमला सूडान में जारी गृहयुद्ध में सेना के खिलाफ लड़ रहे अर्धसैनिक समूह रैपिड सपोर्ट फोर्सेज ने किया है। सूडान के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि देश की सेना के खिलाफ लड़ने वाले एक कुख्यात अर्धसैनिक समूह ने ओमदुरमन शहर में एक खुले बाजार पर हमला किया। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सबरीन मार्केट में रैपिड सपोर्ट फोर्स के हमले में 54 लोगों की मौत की और कम से कम 158 अन्य लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। हालांकि, आरएसएफ की ओर से इस मामले में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
सरकार ने की हमले की निंदा
संस्कृति मंत्री और सरकार के प्रवक्ता खालिद अल-अलीसिर ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि मरने वालों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन बताया है। साथ ही यह भी कहा कि हमले से निजी और सार्वजनिक संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। बता दें कि यह हमला सूडान में चल रहे गृहयुद्ध के बीच हुई है। देश में आरएसएफ और सेना के बीच लगातार संघर्ष चल रहा है। पिछले हफ्ते भी RSF ने पश्चिमी डारफुर के घिरे हुए शहर अल फाशर के अस्पताल पर हमला किया था।
2023 में शुरू हुआ था गृहयुद्ध
सूडान में अप्रैल 2023 से शुरू हुए गृहयुद्ध ने देश को तबाही के कगार पर लाकर खड़ा किया है। सेना और आरएसएफ के बीच संघर्ष राजधानी खार्तूम समेत कई बड़े शहरों में फैल गया है। सूडान में इस गृहयुद्ध से अब तक 28,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। लोगों को रोजगार खत्म हो जाने और घर छिन जाने से एक बड़ी आबादी के सामने मानवीय संकट खड़ा हो गया है।
संबंधित खबरें
भारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 hr agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
2 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
3 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
13 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
19 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines