Sudan Market Shelling: पूर्वोत्तर अफ्रीकी देश सूडान में पिछले 16 महीने से ज्यादा समय से जंग चल रही है। इसमें अब तक 20 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सूडान के सेन्नार में एक बाजार में हुई गोलाबारी में 21 लोगों की मौत हुई है और 67 लोग घायल हुए है। अप्रैल 2023 में भी सूडान के डॉक्टर्स नेटवर्क से इसी तरह लोगों की मौत होने की खबर आई थी, लेकिन उस वक्त घायलों की संख्या 70 से ज्यादा थी। वहीं अब हुई गोलाबारी के लिए अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) को दोषी ठहराया गया है।
हमले में 21 लोगों की मौत
AFP की रिपोर्ट के अनुसार, एक चिकित्सा सूत्र ने हमले के लिए अर्धसैनिक बलों को दोषी ठहराया और बताया कि रविवार को दक्षिण-पूर्व सूडान के सेन्नार शहर में एक बाजार में गोलाबारी हुई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। मोहम्मद हमदान डागलो के नेतृत्व में आरएसएफ, देश के शासक अब्देल फतह अल-बुरहान के अधीन सूडानी सेना से लड़ रहा है। सरकार ने आरएसएफ पर नागरिकों और नागरिक संस्थानों को व्यवस्थित रूप से निशाना बनाने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें… चुटकियों में जिंदा जला दे इंसान को…जानें ड्रैगन ड्रोन कितने खतरनाक? यूक्रेन ने गिराए रूसी सैनिकों पर
इस बीच WHO के महानिदेशक दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सूडान जंग के बीच एक तूफान जैसी परेशानी झेल रहा है। यहां आपातकाल जैसे हालात बनते जा रहे हैं। बता दें कि सूडान की सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच तनाव है। सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज ने अक्टूबर 2021 सरकार का तख्तापलट कर दिया था। इस सरकार को वहां के नागरिकों ने चुना था। इसके बाद से देश में तनाव का माहौल है।
गांव में हो चुकी है गोलीबारी
इससे पहले इसी साल सूडान के अबेई गांव में 52 लोगों की मौत हो गई थी। यहां बंदूकधारियों और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान 64 लोग घायल हुए थे। इसकी जानकारी अबेई के सूचना मंत्री बुलिस कोच ने दी थी। उन्होंने बताया कि बंदूकधारियों ने गांव वालों पर हमला बोल दिया था, जिसमें 52 लोगों ने अपनी जान खो दी थी।
ये भी पढ़ें… बैल के अंडकोष से बनी दवा खाकर संभोग करता था ये तानाशाह, बेहद क्रूर थी मौत
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
6 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
7 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
9 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
18 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines