सूडान में भूस्खलन से भयंकर तबाही मची है। कम से कम एक हजार लोगों के मारे जाने की खबर है। सूडान लिबरेशन मूवमेंट/आर्मी ने बताया कि पश्चिमी सूडान के मार्रा पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन में एक गांव ही नष्ट हो गया है और कम से कम 1000 लोग मारे गए हैं। केवल एक ही व्यक्ति जीवित बचा है। यह हादसा 31 अगस्त की रात को हुआ है।
यहां के लोगों ने संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय सहायता एजेंसियों से पीड़ितों के शवों को बरामद करने में मदद करने की अपील की है, जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इसके साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी बारिश के बाद यह हादसा हुआ है और गांव पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।
बता दें कि दो साल से चल रहे गृहयुद्ध के कारण सूडान की आधी से अधिक आबादी भुखमरी के संकट से जूझ रही है और लाखों लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं।
बता दें कि सूडान सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच खूनी गृहयुद्ध चल रहा है, इससे देश दुनिया के सबसे खराब मानवीय संकटों से गुजर रहा है। दारफुर के सेना-समर्थक गवर्नर मिन्नी मिन्नावी ने भूस्खलन को एक मानवीय त्रासदी बताया है और कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानवीय संगठनों से अपील करते हैं कि वे तत्काल हस्तक्षेप करें और इस महत्वपूर्ण क्षण में सहायता एवं सहयोग प्रदान करें, क्योंकि यह त्रासदी इतनी बड़ी है कि हमारे लोग इसे अकेले सहन नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के रियासी में लैंडस्लाइड, 7 लोगों की मौत, मलबे में बह गए कई घर
गौरतलब है कि सूडान में मानवीय संकट और गहराता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार समूहों का कहना है कि इसमें अब तक 40,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और कम से कम 1.4 करोड़ लोग जगह छोड़कर वहां से भागने के लिए मजबूर हुए हैं। इस स्थिति के कारण कुछ परिवार अकाल की स्थिति पर पहुंच गए हैं।
संबंधित खबरें
'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
16 mins agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
13 hrs agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
15 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
16 hrs agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
17 hrs ago'मुझे पता है कि ये जोखिम भरा है', शेख हसीना ने बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश
19 hrs agoफ्रांस में बुरे होते हाल, हिंसा और लूट के बाद पेरिस में लगा नाइट कर्फ्यू
21 hrs agoक्या ईरान पर हमला करने वाला है US? नेतन्याहू-हेगसेथ की मीटिंग से अटकलें तेज
22 hrs ago'पेरिस मुस्लिम शहर बन जाएगा', ट्रंप का फ्रांस की इमिग्रेशन नीति पर निशाना
23 hrs agoइटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines