हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

सुचिर बालाजी की मौत पर OpenAI ने क्या कहा? मां ने लगाए थे गंभीर आरोप

Suchir Balaji Death Case Update: सुचिर बालाजी की मौत के मामले में अब ओपनएआई का रिएक्शन सामने आया है। सुचिर बालाजी की मां ने अपने बेटे की हत्या के आरोप लगाए थे। आरोप था कि बालाजी के पास कुछ अहम दस्तावेज थे।

विज्ञापन

Suchir Balaji Death Case: चैटजीपीटी बनाने वाली OpenAI की शुक्रवार को सुचिर बालाजी की मौत पर प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि बालाजी संस्थान के खास सदस्यों में से एक थे। ओपनआई कंपनी का नेतृत्व सैम ऑल्टमैन करते हैं। सुचिर बालाजी की मौत के मामले में उनकी मां पूर्णिमा राव ने हत्या के आरोप लगाए थे। मां ने बेटे की मौत के लिए OpenAI की आलोचना की थी, जिसके बाद अब कंपनी का बयान सामने आया है। सुचिर बालाजी पिछले साल नवंबर माह में अपने सैन फ्रांसिस्को स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे।

OpenAI ने अपने बयान में कहा कि सुचिर बालाजी उनकी टीम के खास सदस्य थे। वे उनकी मौत से दुखी हैं। इस नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती है। वे लोग लगातार सैन फ्रांसिस्को पुलिस के संपर्क में हैं और जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद की पेशकश करते हैं। पुलिस के अधिकारी लगातार मामले की जांच कर रहे हैं। ओपनएआई को भरोसा है कि वे मामले से जुड़ा हर अपडेट उनके साथ शेयर करते रहेंगे। कंपनी ने आगे इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें:Donald Trump के लिए ऐतिहासिक होगा 20 जनवरी का दिन; शपथ ग्रहण में कौन-कौन मेहमान, कितने बजे कार्यक्रम? जानें डिटेल्स

बता दें कि बेटे की मौत के बाद सुचिर बालाजी की मां ने OpenAI के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। मां ने कहा था कि OpenAI के खिलाफ सुचिर के पास संवेदनशील जानकारी थी। सुचिर ने OpenAI के कामकाज को लेकर सार्वजनिक तौर पर चिंता जताई थी। बालाजी अपने फ्लैट में मृत मिले थे, शुरुआत में माना जा रहा था कि उन्होंने आत्महत्या की थी। परिवार ने एफबीआई से मामले की जांच की मांग की थी। परिवार ने कई प्रकार के आरोप लगाते हुए बालाजी की हत्या का संदेह जताया था। सूत्रों के मुताबिक सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू की है। हालांकि अभी तक जांच को लेकर कोई अपडेट शेयर नहीं किया है।

साक्षात्कार में पूर्णिमा राव ने लगाए आरोप

मां ने इस हफ्ते भी बयान दिया था। पूर्णिमा राव ने कहा था कि बेटे के पास कुछ ऐसे दस्तावेज थे, जिनको सार्वजनिक किए जाने का डर OpenAI को था। चैटजीपीटी कंपनी को पता था कि सुचिर के पास कुछ दस्तावेज हैं, जिनको वह रिवील कर सकते हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक सुचिर बालाजी की मां ने अमेरिकन कमेंट्रेटर कार्लसन को इंटरव्यू दिया था। साक्षात्कार में कहा था कि सुचिर पर हमला किया गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:Pakistan: पूर्व पीएम इमरान खान को 14 साल की जेल, जानें किस मामले में मिली सजा?

मौत के बाद कुछ दस्तावेज गायब किए गए। सुचिर बालाजी ने मरने से एक दिन पहले अपना बर्थडे मनाया था। उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि OpenAI अब जांच और गवाहों पर भी दबाव बना रही है। सच बताने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। वकीलों पर भी आत्महत्या की बात कहने के लिए दबाव डाला जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें