फ्रांस में स्कूलों की बदहाली और शिक्षा व्यवस्था में संसाधनों की कमी को लेकर शुरू हुआ Gen-Z छात्रों का आंदोलन अब उग्र रूप ले चुका है. कई शहरों में प्रदर्शन हिंसक होने के बाद प्रधानमंत्री सेबास्टियां लेकोर्नू ने गुरुवार को मंत्रियों के साथ आपात बैठक बुलाई. युवाओं का गुस्सा देख फ्रांस सरकार ने मंत्रियों के आगामी आधिकारिक दौरे भी रद्द कर दिए हैं, जिससे प्रशासन और पुलिस का पूरा ध्यान विरोध-प्रदर्शनों से निपटने पर लगाया जा सके.
क्यों नाराज हैं फ्रांस के Gen-Z छात्र?
स्थानीय मीडिया के अनुसार, प्रदर्शन की शुरुआत पिछले सप्ताह पेरिस के आसपास के इले-दे-फ्रांस क्षेत्र के स्कूलों से हुई थी. छात्रों की प्रमुख शिकायतें टीचर्स की कमी, क्लास में बढ़ती छात्रों की संख्या, लंबे स्कूल घंटे, खराब बुनियादी ढांचे और पढ़ाई के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं मिलने को लेकर हैं. गर्मी के दौरान कई स्कूलों में तापमान बढ़ने से भी छात्र परेशान हैं.
हिरासत में लिए गए 600 से ज्यादा प्रदर्शनकारी
फ्रांस के गृह मंत्री लॉरां न्युनेज के मुताबिक, बुधवार को हाई स्कूलों की नाकेबंदी के दौरान 625 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. उन्होंने प्रदर्शन के विस्तार के साथ कुछ स्थानों पर हिंसा बढ़ने की भी बात कही. अधिकारियों के अनुसार बुधवार को 356 स्कूल प्रदर्शन से प्रभावित हुए और 83 पुलिसकर्मी भी घायल हुए है. इससे पहले मंगलवार को करीब 440 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था. कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके दौरान पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया.
कई स्कूलों में आगजनी और तोड़फोड़
गुरुवार को हालात उस समय बिगड़ गए, जब प्रदर्शनकारी छात्रों का गुस्सा उग्र हो गया और मार्सेय में कम से कम दो स्कूलों में आगजनी की घटनाएं सामने आईं. एक स्कूल के प्रिंसिपल पर पेट्रोल डालकर हमला किए जाने की भी घटना ने सरकार को परेशान कर दिया. एक अन्य स्कूल में दमकल की गाड़ी को आग लगा दी गई. हालांकि कई जगह छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन भी किया. छात्र संगठनों का कहना है कि उनका आंदोलन स्कूलों में बेहतर सुविधाएं, पर्याप्त शिक्षक और पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर है.
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
7 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
8 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
10 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
11 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
11 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
13 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
14 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
16 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
16 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines