Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया और रूस की धरती आज भूकंप के जोरदार झटकों से कांप गई. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप पापुआ प्रांत में सुलावेसी तट पर आया और भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई. वहीं रूस के कामचटका में भी भूकंप आया, जिसका तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 रही. इंडोनेशिया में आए भूकंप का केंद्र अबेपुरा शहर से 200 किलोमीटर दूर धरती के नीचे 70 किलोमीटर (43.5 मील) की गहराई में मिला. पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर की ओर से सुनामी का अलर्ट नहीं दिया गया है.
इंडोनेशियाई एजेंसी ने 6.6 बताई तीव्रता
इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान विभाग, इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भू-भौतिकी एजेंसी BMKG के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.6 रही, जो सारमी-पापुआ से 61 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में आया. 10 अक्टूबर को साउथ फिलीपींस में 2 शक्तिशाली भूकंप आए थे, जिसके चलते फिलीपींस और इंडोनेशिया में सुनामी आने का अलर्ट जारी हुआ था. वहीं भूकंप से करीब 7 लोगों की जान गई थी और कई घर-बिल्डिंग ढह गई थीं. बता दें कि पिछले सप्ताह इंडोनेशिया में ही पूर्वी नुसा तेंगारा में माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी ज्वालामुखी से 10KM ऊंचा राख का गुबार निकला था.
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 20 लोगों की मौत, पाकिस्तान और भारत में भी महसूस हुए झटके
इंडोनेशिया में क्यों आते हैं भूकंप?
बता दें कि इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर और 3 टेक्टोनिक प्लेटों पर बसा देश है. इंडोनेशिया नीचे इंडो-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट है, जो दक्षिण से उत्तर की ओर खिसक रही है. यूरेशियन प्लेट है, जो फिलहाल स्थिर है और प्रशांत प्लेट है, जो उत्तर-पश्चिम की ओर खिसक रही है. यह प्लेटें खिसकते हुए एक दूसरे के नीचे धंसती हैं तो सबडक्शन जोन बनाती हैं. प्लेटों के धंसने के बाद जब वे आपस में रगड़ खाती हैं तो मेगा थ्रस्ट भूकंप आते हैं. बता दें कि प्लेटों के धंसने की इसी प्रक्रिया के कारण साल 2004 में 9.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसमें लाखों लोग मारे गए थे.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के बाद अब भारत के लेह में भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता, 10 किलोमीटर गहराई पर था केंद्र
2004 में आया था विनाशकारी भूकंप
बता दें कि साल 2004 में आचे प्रांत में 9.1 की तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके चलते भयंकर सुनामी आई थी. अकेले इंडोनेशिया में ही 170000 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई थी. साल 2018 में इंडोनेशिया के पालु प्रांत में 7.5 की तीव्रता का भूकंप आया था और उसके बाद आई सुनामी में 2000 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई थी. जनवरी 2021 में सुलावेसी तट पर 6.2 तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिससे 100 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई थी.
संबंधित खबरें
दम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
33 mins ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
3 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
5 hrs agoLIVE: अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच की बड़ी रिकवरी, 25.5 करोड़ की हेरोइन जब्त
7 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
7 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
8 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
8 hrs agoPAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
15 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
1 day ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines