Ecuador Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिली इक्वाडोर और पेरू की धरती, भारी तबाही, अब तक 15 लोगों की मौत
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Ecuador Earthquake: इक्वाडोर और उत्तरी पेरू के एक तटीय क्षेत्र में शनिवार दोपहर आए शक्तिशाली भूकंप से 15 लोगों की मौत हो गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। भूकंप के तेज झटके से कई घरों, स्कूलों और हॉस्पिटल की बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है। इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने एक ट्वीट में कहा कि आपातकालीन टीमें प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में जुटी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का केंद्र गुयास प्रांत के बालाओ शहर से लगभग 10 किलोमीटर (6.2 मील) की दूरी पर 66.4 किमी (41.3 मील) की गहराई पर था। अधिकारियों ने यह भी बताया कि भूकंप से कम से कम 126 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पेरू में इक्वाडोर के साथ इसकी उत्तरी सीमा से मध्य प्रशांत तट तक भूकंप का झटका महसूस किया गया। पेरू के प्रधानमंत्री अल्बर्टो ओटारोला ने कहा कि इक्वाडोर की सीमा पर टुंबेस क्षेत्र में एक घर गिरने से चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई।
बता दें कि इक्वाडोर भूकंप के प्रति संवेदनशील है। 2016 में देश के अधिक आबादी वाले क्षेत्र में प्रशांत तट पर उत्तर की ओर आए भूकंप ने 600 से अधिक लोगों की जान ले ली थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: