Strange conditions of US restaurant charges bad parenting fee: अमेरिका में एक ऐसा रेस्टोरेंट है, अगर आप वहां पर अपने बच्चों के जाते हैं और यहां पर आपका बच्चा किसी चीज की फरमाइश के लिए या अन्य वजह से गलत व्यवहार करता दिखाई दिया तो आप पर बेड पेरेंटिंग का चार्ज लगाया जा सकता है। दरअसल, अमेरिका के अटलांटा में जॉर्जिया के ब्लू रिज पर्वत क्षेत्र में स्थित इस रेस्टोरेंट का ऐसा ही नियम है।
रेस्टोरेंट की अजीबो गरीब शर्त
इस रेस्टोरेंट के मेनू की फोटो रेडिट पर पोस्ट की गई है। रेस्टोरेंट के मनमाने ढंग से एडल्ट चार्ज के कारण बैकलैश की एक लहर शुरू हो गई है। इसमें एडल्ट चार्ज को अस्पष्ट रूप से “$ $ $” के रूप में दर्शाया गया है। इसके अलावा मेनू कार्ड में रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों से कर्मचारियों और संपत्ति के प्रति सम्मान रखने के लिए कहा गया है। वहीं, इसका भी जिक्र है कि “कोई सम्मान नहीं, कोई सेवा नहीं”है।
भूलकर भी पहुंच गए तो हो जाएंगे कंगाल
इसके अलावा अगर इस रेस्टोरेंट में छह से ज्यादा लोग जन्मदिन मनाने और जो लोग अपने बिलों को विभाजित करने का विकल्प चुनते हैं उनसे 20 प्रतिशत अधिक पैसा लिया जाता है। इतना ही नहीं अगर जो कार्ड से भुगतान करते हैं, उन्हें मेनू पर विज्ञापित कीमतों के अतिरिक्त 3.5 प्रतिशत चार्ज देना होगा। दिलचस्प बात यह है कि इस विशेष रेस्टोरेंट में खाना शेयर करने पर भी $ 3 (249 रुपये) की राशि का शुल्क भी लिया जाता है।
रेडिट यूजर ने इस मेनू की तस्वीर शेयर कर कैप्शन लिखा कि यह रेस्तरां बेड पेरेंटिंग के लिए भी अतिरिक्त चार्ज लगाता है। वहीं, कई यूजर्स ने इस मेनू को लेकर रेस्टोरेंट की जमकर आलोचना कीं। एक शख्स ने लिखा कि इसका मतलब है कि आप टिप नहीं करते हैं क्योंकि यह पहले से ही मजबूर है। लेकिन हां, यह जगह पागल है। जबकि, दूसरे यूजर ने लिखा कि वे आपको वहां खाने के लिए एक एहसान कर रहे हैं। इसके अलावा एक शख्स ने हास्यपूर्वक कहा कि रेस्टोरेंट का मालिक कहना चाहता है कि वह अपने ग्राहकों से नफरत करता है लेकिन वह असल में सीधा-सीधा ऐसा नहीं कह पा रहा है।
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
4 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
6 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
6 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
7 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
7 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
19 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines