हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

होर्मुज के पास जहाज पर US के हमले में चीफ इंजीनियर समेत 3 भारतीय नाविकों की मौत, 21 को बचाया

रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ओमान तट पर एक वाणिज्यिक तेल टैंकर ‘एमटी सेट्टेबेलो’ पर हुए अमेरिकी हमले में एक बहुत ही दुखद खबर आई है। इस हमले के बाद से लापता चल रहे चीफ इंजीनियर समेत तीनों भारतीय नाविकों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो गई है

विज्ञापन
Photo Credit : AI

Strait of Hormuz attack: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ओमान तट पर एक कमर्शियल पोत ‘एमटी सेट्टेबेलो’ पर हुए हमले में चीफ इंजीनियर समेत तीनों लापता भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हो गई है. फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) के महासचिव मनोज यादव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने एक बेहद गंभीर और बड़ा दावा करते हुए कहा कि अमेरिकी नौसेना बलों को जहाज पर सवार क्रू (चालक दल) के सदस्यों की राष्ट्रीयता के बारे में ‘101 प्रतिशत जानकारी’ थी, इसके बावजूद यह हमला हुआ. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने चीफ इंजीनियर सहित तीनों की मौत की पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, 21 नाविक सुरक्षित

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस वाणिज्यिक पोत पर कुल 24 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे. इनमें से 21 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है. केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर बताया कि शुरुआत में जिन तीन भारतीय नाविकों के लापता होने की बात सामने आई थी, वे सभी इस हमले में मारे जा चुके हैं। इनमें से दो नाविकों के शव पहले ही बरामद कर लिए गए थे, और अब लापता चीफ इंजीनियर भी मृत पाए गए हैं।

जहाज पर सवार थे 24 भारतीय

फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) और विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक, पलाऊ के झंडे वाले इस कमर्शियल जहाज पर कुल 24 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे। अमेरिकी नौसेना के इस हमले के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 21 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जबकि तीन नाविक लापता हो गए थे।

विज्ञापन

मारे गए नाविकों की पहचान डेक कैडेट आदित्य शर्मा (हिमाचल प्रदेश), इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया (देवरिया, उत्तर प्रदेश) और चीफ इंजीनियर पटनाला सुरेश (आंध्र प्रदेश) के रूप में हुई है।

भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

इस भयावह घटना को लेकर भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी दूतावास के कार्यवाहक राजदूत (Charge d’Affaires) जेसन मीक्स को तलब किया और इस हमले को लेकर एक औपचारिक विरोध पत्र (डेमार्श) सौंपकर अपनी गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है।

विज्ञापन

भारत ने साफ शब्दों में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना और नाविकों की जान जोखिम में डालना किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। सरकार ने रेस्क्यू किए गए नाविकों की जल्द वतन वापसी और मृतकों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक भारत लाने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

Article.latest_stories

Sponsored Links by Taboola