US Israel Iran War: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली PM नेतन्याहू को होर्मुज स्ट्रेट को लेकर खुला चैलेंज दिया है। ईरान ने धमकी दी है कि अगर हिम्मत है तो अमेरिका और इजरायल अपने तेल टैंकरों को खाड़ी से क्रॉस करके दिखाएं, फिर बताएंगे कि तबाही कैसे मचाई जाती है? न आसमान से और न ही समंदर में रहकर अपने जहाजों को बचा पाएंगे। अगर ईरान की इज्जत, संप्रभुता और हितों पर हमला होगा तो ईरान विध्वंस मचा देगा और मचा रहा है।

इजरायल को 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार बेचेगा अमेरिका, खेप में BLU-110A/B बम भी होंगे शामिल

---विज्ञापन---

5 मार्च को अमेरिकी जहाज पर हमला किया

बता दें कि ईरान ने ड्रोन से स्ट्रेट होर्मुज में अमेरिकी तेल टैंकर पर हमला किया, जिसे अमेरिका का शिपिंग ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है। होर्मुज से गुजरने वाले तेल के जहाजों को रोकने की अपनी चेतावनी को अंजाम देते हुए ईरान ने 5 मार्च को सऊदी समर्थित और अमेरिकी संचालित तेल टैंकर Nova को निशाना बनाया। IRGC के हमले से जहाज में भीषण आग लग गई। ईरान ने पहले ही कहा था कि वह अमेरिका के जहाजों को इस रास्ते से गुजरने नहीं देगा।

---विज्ञापन---

अमेरिकी जहाज को समुद्र में डुबोने की धमकी

रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के तेल टैंकर पर हमले के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में 85% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अब ईरान ने अमेरिका और इजरायल को चैलेंज किया है कि वह अपने तेल टैंकरों को होर्मुज से क्रॉस करके दिखाए। बेशक तीनों सेनाओं को एस्कॉर्ट पर लगा दे, लेकिन वे अपने जहाजों को ईरान से बचा नहीं पाएंगे। ईरान जहाजों को समुद्र में डुबो देगा, लेकिन पार नहीं जाने देगा।

जंग के बीच ईरान में फिर आया तेज भूकंप, परमाणु परीक्षण की अटकलें शुरू

इजरायल और अमेरिका के होर्मुज बंद रहेगी

बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक तेल व्यापार का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है। इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने होर्मुज को बंद करने चेतावनी दी थी। इस वजह से कई देशों के जहाज होर्मुज में अटक गए और दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई भी प्रभावित हुई, लेकिन अब ईरान ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं किया है, बल्कि इसे अमेरिका, इजरायल और यूरोपीय देशों के लिए प्रतिबंधित किया है। प्रतिबंध का उल्लंघन हुआ तो महंगा पड़ेगा।