Earthquake in Philippines: फिलीपींस की धरती भूकंप के भयंकर झटकों से कांप गई है. सेंट्रल विसायास क्षेत्र (सेबू प्रांत) में भूकंप के इतने जोरदार झटके लगे कि कई इमारतें ध्वस्त हो गईं और मलबे के नीचे दबने से 60 लोगों की जान चली गई. कई लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई और सरकार ने भी सतर्क रहने की सलाह दी है.
कितनी रही भूकंप की तीव्रता?
भूकंप फिलीपींस के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.9 मापी गई, वहीं भूकंप का केंद्र सेबू के बो गो शहर के पास विसायन सागर में 5 से 10 किलोमीटर की उथली गहराई में मिला. भूकंप से फिलीपींस के सेबू, लेयते, बिलिरान, बोहोल, समर और नेग्रोस शहरों के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए.
वहीं भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक भी लगे, जिनकी तीव्रता करीब 6 रही. फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्कैनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी (PHIVOLCS) ने चेतावनी जारी की है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. शुरुआत में PHIVOLCS ने सुनामी आने का अलर्ट दिया था, लेकिन सुबह होते-होते चेतावनी रद्द कर दी गई.
भूकंप से कितना हुआ नुकसान?
फिलीपींस में आए विनाशकारी भूकंप से करीब 60 लोगों की मौत हुई है. बिगो शहर में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जहां अकेले 14 लोगों की मौत हुई है और जलजमाव व भूस्खलन से राहत-बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है. सेबू सिटी में ढहने के खतरे से एक अस्पताल को खाली कराना पड़ गया. दानबंतायन के आर्कडियोसीन श्राइन ऑफ सांता रोसा डे लीमा चर्च का कुछ हिस्सा ढह गया. बंतायन का पैरोक्विया डे सैन पेड्रो अपोस्टोल चर्चा की इमारतों में दरारें आ गईं. IT पार्क को खाली कराना पड़ा.
एक शहर में आपदा की घोषणा
NGCP ने ग्रिड सेपरेशन की रिपोर्ट देकर बिजली ठप होने का संदेश दिया. ओस्मेन ब्रिज को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. एहतियात बरतते हुए सरकार ने आज 1 अक्टूबर को सेबू, लापू-लापू, तालिसाय और अन्य भूकंप प्रभावित शहरों में स्कूल बंद रखने का आदेश दिया. सैन रेमिजियो में आपदा की घोषणा करके बचाव कार्य करने का निर्देश दिया. कनाडा दूतावास ने प्रभावितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है.
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 46 यात्रियों की मौत
3 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
3 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
5 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
7 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
8 hrs agoLIVE: पश्चिम एशिया संकट में अब तक 22 भारतीयों की मौत, 14 नाविक भी शामिल-MEA
11 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
11 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
20 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines