Storm Babet worst in UK : ब्रिटेन में भारी तूफान ‘बैबेट’ के कारण लीड्स ब्रैडफोर्ड एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक प्लेन रनवे से फिसल गया। कोर्फू से आ रहे बोइंग 737 को खुले मैदान पर गिरने के बाद अग्निशामकों(firefighters) द्वारा खाली करना पड़ा। प्लेन में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। बता दें कि तुई फ्लाइट के सभी यात्री सुरक्षित हैं।
मौके पर पहुंची इमेरजेंसी
प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, तीन एम्बुलेंस सहित आपातकालीन सेवाएं बोइंग 737-800 की ओर दौड़ीं, एयरपोर्ट के अंदर और बाहर सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गईं और कुछ आने वाली फ्लाइट्स को मैनचेस्टर सहित अन्य एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट को न्यूकैसल और ईस्ट मिडलैंड्स एयरपोर्ट की ओर रवाना करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिस वजह से पूरे ब्रिटेन में यातायात समस्या पैदा हो गई हैं।
बैबेट से अब तक तीन की मौत
पुलिस ने पुष्टि की कि श्रॉपशायर के क्लियोबरी मोर्टिमर शहर में तेज बहते पानी में फंसने से 60 साल के एक व्यक्ति की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। वेस्ट मिडलैंड्स एम्बुलेंस सेवा के प्रवक्ता ने कहा कि एक सर्च ऑपरेशन के बाद उस व्यक्ति को डूबने से बचा लिया गया, लेकिन दुख की बात है कि यह जल्द ही स्पष्ट हो गया कि उसका बचना मुश्किल है। वहीं पूर्वी स्कॉटलैंड के एंगस में, एक 57 वर्षीय महिला नदी में बह गई और एक 56 वर्षीय व्यक्ति की वैन पर पेड़ गिरने से मौत हो गई। बैबेट तूफान से अब तक ब्रिटेन में तीन लोगों की मौत हो गई है।
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines