News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मेयर का चुनाव लड़ा जा रहा है। इस चुनाव में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट जोहरान ममदानी भी मैदान में हैं। उनकी जीत पक्की मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि ममदानी के बढ़ते जनाधार को देखाते न्यूयॉर्क के पूर्व गर्वनर एंड्रयू कुओमो ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। जोहरान की जीत को देखते उनके विरोधियों ने मोर्चा खोल दिया है। एक सोशल मीडिया पर बुर्के वाली स्टैचू ऑफ लिबर्टी की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। उनके विरोधियों का कहना है कि अगर ममदानी में जीतते हैं तो स्टैचू ऑफ लिबर्टी बुर्के में लिपटी नजर आएगी।
मशहूर भारतीय-अमेरिका फिल्म निर्माता मीरा नायर जोहरान ममदानी की मां हैं। जोहरान मीरा नायर और महमूद ममदानी के बेटे हैं। महमूद युगांडा के निवासी बताए जाते हैं, लेकिन मूलरूप से गुजरात के रहने वाले हैं। गुजराती मूल के 33 वर्षीय मुस्लिम जोहरान ममदानी अगर गर्वनर चुने जाते हैं तो वह न्यूयॉर्क के इतिहास में पहले इंडियन अमेरिकन और मुस्लिम मेयर होंगे।
जोहरान ममदानी की लोकप्रियता और जीत पक्की होती देख ट्रंप के समर्थक परेशान हैं। ट्रंप समर्थक यूजर डॉन कीथ ने सोशल मीडिया पर लिखा ” बधाई न्यूयॉर्क, अब इस शहर में भी इस्लामिक कल्चर आएगा। स्टैचू ऑफ लिबर्टी बुर्का पहने नजर आएगी। दरअसल, ट्रंप समर्थक एक अलग माहौलद बनाने की कोशिश कर रहे हैं। समर्थक इसे 9/11 से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद भी जोहरान की लोकप्रियता बड़ी तेजी से बढ़ रही है।
Oh look. The Statue of Liberty in a burqa. (Not that the statue isn’t already an evil thing) …(That’s not the current point – research its history). The point: why do New Yorkers hate themselves so much that they elect people that make their city worse? It’s unfathomable. pic.twitter.com/EqpigZCEbN
— His Messenger (@HisMessenger) June 25, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी जोहरान का विरोध किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जोहरान ममदानी 100 फीसदी कम्यूनिस्ट पागल हैं। उसने डेम प्राइमरी जीत लिया है मेयर बनने की राह पर है।’ ट्रंप ने आगे कहा कि हमारे कट्ठरपंथी कम्यूनिस्ट थे, लेकिन ये थोड़ा हास्यास्पद हो रहा है। इसे झेल पाना मुश्किल है।
जोहरान ममदानी ने इजरायल ईरान युद्ध के समय खुलकर बात की थी। उन्होंने इजरायल का खुलकर विरोध किया था। साथ ही ट्रंप का इजरायल के साथ खड़े रहने पर भी सवाल दागे थे। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार करते हुए कहा कि ”मैं ट्रंप के लिए बुरा सपना हूं क्योंकि मैं प्रोग्रेसिव और मुस्लिम इमीग्रेंट हूं और उन चीजों के लिए लड़ता हूं, जिस पर मैं भरोसा करता हूं।’
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।