---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

धार्मिक उत्सव के बीच अचानक बेकाबू हो गया हाथी; 13 लोग घायल, वायरल हो रहा Video

Sri Lanka Festival Accident News: श्रीलंका में एक धार्मिक उत्सव के दौरान अचानक हाथी बेकाबू हो गया। जिसके कारण तीर्थयात्रियों में भगदड़ मच गई। भगदड़ में 13 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। घटना का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लोग भागते दिख रहे हैं।

---विज्ञापन---

Sri Lanka Festival: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से 280 किलोमीटर दूर दक्षिणी इलाके कटारगामा में हिंदू धार्मिक उत्सव के दौरान एक हाथी बेकाबू हो गया। जिसके कारण लोगों के बीच भगदड़ मच गई। भगदड़ में 13 यात्री घायल हो गए। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें लोग भागते दिख रहे हैं। चीख पुकार मची हुई है। वीडियो में महावत हाथी को कंट्रोल करने के लिए उसकी पूंछ को खींचता दिख रहा है। उत्सव के दौरान जुलूस निकाला जा रहा था। अचानक एक हाथी घबरा गया और इधर-उधर दौड़ने लगा। लोग भी उसे देख घबरा गए। पुलिस ने बताया कि हाथियों की परेड निकाली जा रही थी। अचानक हाथी कंट्रोल से बाहर हो गया।

---विज्ञापन---

काफी देर बाद काबू में आया हाथी

महावत ने उसे कंट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन काफी देर तक हाथी नियंत्रण से बाहर रहा। लाल, सुनहरे और नीले वस्त्रों से सजे हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार 13 लोगों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जिनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि श्रीलंका में हाथियों को पवित्र माने जाने के बाद भी पशु क्रूरता कानून लागू नहीं किया गया है। पशु अधिकार समूह भी मंदिरों में हाथियों की परेड निकालने का विरोध करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें:धरती की ओर तेजी से आ रहा विशाल Asteroid, 65000 Km प्रतिघंटा रफ्तार, NASA ने जारी की वॉर्निंग

---विज्ञापन---

कई ऐसे हादसे पहले भी सामने आ चुके हैं, जब संगीत या भीड़ के कारण हाथी बेकाबू हुए हों। 2023 में कैंडी में एक उत्सव के दौरान 5 हाथी बेकाबू हो गए थे। जिनसे बचने के लिए लोग झील में कूद गए थे। 2019 में कोलंबो के एक मंदिर में उत्सव के दौरान हाथी बेकाबू हो गया था। जिससे 17 लोग चोटिल हुए थे। द्वीप देश में फिलहाल 200 पालतू हाथी हैं। वहीं, जंगली हाथियों की तादाद 7500 है। जंगली हाथियों को पकड़ना यहां बैन है। वहीं, बेबी ऐलीफेंट चुराने के मामले भी श्रीलंका में बढ़े हैं। शिकारी उनकी माताओं को मार देने के बाद इनको चुरा ले जाते हैं।

यह भी पढ़ें:क्या है साउथ कोरिया की डिश Kimchi? जिसे खाकर 1000 लोग पड़ गए बीमार

First published on: Jul 07, 2024 05:50 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola