61 की उम्र में पेरिस टावर पर चढ़ गए 'स्पाइडरमैन', इजराइल-हमास जंग में शांति की अपील की

Spiderman Alain Robert Climbs Tour Hekla Paris Tower For Peace In Israel-Palestinian: ऐलन रॉबर्ट ने कहा कि आप जानते हैं, हम इस बार तीसरे विश्व युद्ध के बिलकुल करीब हैं।

Spiderman Alain Robert Climbs Tour Hekla Paris Tower For Peace In Israel-Palestinian

Spiderman Alain Robert Climbs Tour Hekla Paris Tower For Peace In Israel-Palestinian: इजरायल-फिलिस्तीनी के बीच जारी जंग में शांति की अपील के लिए ‘स्पाइडरमैन’ रविवार को पेरिस टावर पर चढ़ गए। पेरिस टावर पर चढ़ने वाले ‘स्पाइडरमैन’ को एलेन रॉबर्ट के नाम से जाना जाता है। 61 साल के एलेन फ्रांस के रहने वाले हैं और वे पर्वतारोही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘स्पाइडरमैन’ रविवार को मिडिल ईस्ट में शांति का आह्वान करने के लिए पेरिस के टूर हेक्ला गगनचुंबी इमारत पर चढ़े। टूर हेक्ला टावर 48 मंजिला इमारत है। उन्होंने टावर पर चढ़ने के बाद कहा कि इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शांति की तत्काल आवश्यकता है। जानकारी के मुताबिक, इमारत के टॉप पर पहुंचने में स्पाइडरमैन को दो घंटे लगे।

Spiderman Alain Robert Climbs Tour Hekla Paris Tower For Peace In Israel-Palestinian

बोले- मैं किसी जंग के समर्थन में नहीं हूं

टूर हेक्ला टावर पर चढ़ने वाले ऐलन ने कहा कि आज, मैं शांति के समर्थन में आगे बढ़ रहा हूं। मैं फ़िलिस्तीन या इज़राइल के लिए कोई पक्ष चुनने की कोशिश नहीं कर रहा हूं, लेकिन मेरी राय में एक जरूरी और महत्वपूर्ण काम करना है, जो एक-दूसरे को सुनना है और ऐसे शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने की जरूरत है, जो लंबे समय तक चलने वाला हो। उन्होंने ये भी कहा कि इसकी जरूरत इसलिए भी है कि फिलिस्तीन और इज़राइल दोनों को वह मिल सके जो वे चाहते हैं।

Spiderman Alain Robert Climbs Tour Hekla Paris Tower For Peace In Israel-Palestinian

उन्होंने कहा कि इज़राइल और फिलिस्तीन 70 वर्षों से अधिक समय से लड़ रहे हैं, लेकिन अब इसका समाधान खोजना जरूरी है। रॉबर्ट ने विश्व नेताओं से एक साथ बैठने और दोनों देशों के लिए उपयुक्त शांति समझौते पर चर्चा करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे को मारने से कुछ भी हासिल नहीं होगा।

Spiderman Alain Robert Climbs Tour Hekla Paris Tower For Peace In Israel-Palestinian

रॉबर्ट बोले- हम तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर हैं

एलेन रॉबर्ट ने कहा कि आप जानते हैं, हम इस बार तीसरे विश्व युद्ध के बिलकुल करीब हैं, क्योंकि अगर मुस्लिम देशों ने इज़राइल पर हमला करना शुरू कर दिया, तो इसके भयानक परिणाम होंगे। रॉबर्ट ने इस बात पर भी जोर दिया कि फिलहाल ये समझने की जरूरत नहीं है कि कौन सही है या कौन गलत है, बल्कि ये वो महत्वपूर्ण समय है, जब शांतिपूर्ण समाधान खोजा जाए। बता दें कि इज़राइल और हमास के बीच संघर्ष में अब तक दोनों पक्षों के 6100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद इजरायली सेना ने घोषणा की है कि वे गाजा में हमास के खिलाफ अपने हमले बढ़ाएगी।

कौन हैं एलेन रॉबर्ट?

एलेन रॉबर्ट को कई बार दुनिया की ऊंची इमारतों पर बिना रस्सी के सहारे चढ़ते देखा गया है। एलेन सऊदी अरब के बुर्ज खलीफा टावर पर भी चढ़ चुके हैं। उन्होंने 2011 में ये कारनाम किया था, ऐसा करने में उन्हें 6 घंटे लगे ते। वे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत एफिल टॉवर, सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज समेत दुनिया के 150 से ज्यादा ऊंची बिल्डिंग्स पर चढ़ चुके हैं। कई बार ऐसा करने के लिए उन्हें कानूनी अड़चनों का भी सामना करना पड़ा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ