Vietnam Boat Accident: वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक नाव पलट गई. इस हादसे में अब तक 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार, इस नाव में 36 लोग सवार थे – जिनमें 32 भारतीय पर्यटक, तीन क्रू मेंबर और एक अटेंडेंट शामिल थे. इस नाव के होन मे रुट न्गोई द्वीप से एन थोई पोर्ट के लिए निकलने के कुछ ही देर बाद यह तेज लहरों और तेज हवाओं के बीच पलट गई.
वहीं, इस हादसे में बचे हुए लोगों में से एक, निर्मल कुमार ने NDTV को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि नाव एक बंद स्पीडबोट थी जिसमें 32 यात्री सवार थे और चलने के तीन मिनट के अंदर ही वह पलट गई.
उन्होंने बताया कि आगे की तरफ बैठे यात्री खिड़की से बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि पीछे बैठे लोगों की किस्मत अच्छी नहीं थी. उन्होंने कहा, ‘हममें से लगभग 20 लोग आगे की खिड़की से कूदकर बोट से बाहर निकल आए. पीछे बैठे 15 लोग बोट के अंदर ही फंस गए और उनकी मौत हो गई.’
कुमार ने बताया कि मरने वालों में पलानी के उनके करीबी दोस्त मुरुगा प्रभु भी शामिल थे. उन्होंने प्रभु को उसी खिड़की से बाहर निकालने की कोशिश की थी जिससे वे खुद निकले थे, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए.
कुमार ने कहा, ‘हम दोस्त हैं. मैंने उसे भी बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह खिड़की से नहीं निकल पाया. वह वहीं फंस गया था.’
यह भी पढ़ें- ‘अब कोई बातचीत नहीं…’, ट्रंप की तबाह कर देने वाली धमकी पर ईरान ने ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब
कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने पूछताछ के लिए उनसे संपर्क किया था, हालांकि उस समय दूतावास ने उनसे सीधे कोई बात नहीं की थी. उन्होंने कहा, ‘जहां तक मुझे पता है, दूतावास ने अभी तक हमें कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन स्थानीय पुलिस आई है और इस मामले की जांच कर रही है.’
कुमार ने पुष्टि की कि यह ग्रुप लावा मोबाइल्स द्वारा आयोजित एक ट्रिप के तहत साथ यात्रा कर रहा था. सूत्रों के अनुसार, इस यात्रा में दक्षिण भारत से लावा के कुल 110 डिस्ट्रीब्यूटर और कर्मचारी शामिल थे.
LAVA मोबाइल्स ने दिया बयान
लावा मोबाइल्स ने X पर एक बयान में कहा कि उसकी टीम के कुछ सदस्य और चैनल पार्टनर उस नाव पर सवार थे. कंपनी ने कहा, ‘हम अपने लोगों की सुरक्षा और भलाई के बारे में जानकारी जुटाने के लिए वियतनाम में भारतीय दूतावास और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं. हमारी पहली प्राथमिकता प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाना है. भारत और वियतनाम, दोनों जगहों पर हमारी टीमें परिवारों के साथ लगातार संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रही हैं.’
उन्होंने यह भी कहा कि भारत लौटने वाली फ्लाइट अगले दिन के लिए तय थी, लेकिन अब यह ग्रुप घटना के बाद की स्थिति में मदद करने के लिए वहीं रुकेगा. उन्होंने कहा, ‘हमारी वापसी का टिकट कल का था, लेकिन इस घटना के बाद हम इंतजार कर रहे हैं कि वे क्या करते हैं. हम अपने दोस्त को घर वापस ले जाना चाहते हैं.’
15 लोगों की हुई मौत
शनिवार को वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास कई पर्यटकों को ले जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 15 भारतीयों (13 पुरुष और 2 महिलाएं) की मौत हो गई.
21 लोगों को बचाकर अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. भारतीय मिशन ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाए हैं. यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) हुई.
मृतकों में 10 लोग तमिलनाडु से, तीन आंध्र प्रदेश से और दो केरल से थे.
भारतीय दूतावास ने चलाया बचाव अभियान
X पर जानकारी देते हुए दूतावास ने लिखा, ‘एक दुखद घटना में, वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई है. घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है.’
भारतीय राजदूत, दूतावास के अधिकारियों के साथ फु क्वोक द्वीप जा रहे हैं ताकि वे कांसुलर सहायता की देखरेख कर सकें, वियतनामी अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा सकें और प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद कर सकें.
पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर एक पोस्ट में इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा, ‘वियतनाम के फु क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायल बचे लोगों के जल्द ठीक होने की मैं प्रार्थना करता हूं. हमारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं. हमारे अधिकारी वियतनामी अधिकारियों के भी लगातार संपर्क में हैं.’
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जताया शोक
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की कि ‘वे वियतनामी अधिकारियों के साथ मिलकर काम करें ताकि चल रहे बचाव काम में हर मुमकिन कोशिश की जा सके और प्रभावित परिवारों को सभी जरूरी मदद दी जा सके.’
उन्होंने X पर एक बयान में कहा, ‘जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ भी हैं जो अभी भी लापता हैं, और उनके परिवार जो उनके इंतजार में हैं.’
वियतनाम के प्रधानमंत्री ने दिए हादसे की जांच के आदेश
वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने केंद्र और स्थानीय अधिकारियों से राहत और बचाव अभियान तेज करने, घायलों का बेहतर इलाज कराने और मृतकों के परिवारों की हर संभव मदद करने को कहा है. वियतनाम के मुंबई स्थित महावाणिज्य दूतावास ने बयान जारी कर हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि इस मुश्किल समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को हादसे के कारणों की पूरी जांच करने, सुरक्षा व्यवस्था में हुई किसी भी कमी का पता लगाने और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines