Spain Suspends Arms Export: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के हमास को अल्टीमेटम के बीच स्पेन से इजरायल को बड़ा झटका दिया है। स्पेन ने इजरायल को हथियारों के निर्यात पर आधिकारिक रूप से रोक लगा दी है। गाजा में नरसंहार और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों के चलते यह फैसला लिया गया है।
स्पेन की सरकार ने यह कदम संसद में पेश किए गए प्रस्तावों, सिविल सोसाइटी की मांग और अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ने के बाद लिया है। बता दें कि यूरोप में इजरायल का बहिष्कार बढ़ रहा है। कई यूरोपीय देश और संगठन इजरायल से स्पेन के सैन्य, व्यापारिक और कूटनीतिक रिश्तों का विरोध कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पीरियड्स में न मिल रहे पैड, न ही सफाई के लिए साबुन, गाजा की लड़कियां किस हाल में गुजार रहीं जीवन?
अक्टूबर 2023 में ही अपना ली थी नीति
बता दें कि स्पेन ने अक्टूबर 2023 में ही इजरायल को हथियारों के निर्यात पर रोक लगाने की पॉलिसी अपनाई थी, लेकिन पहले से मंजूर किए जा चुके कॉन्ट्रैक्ट्स के कारण नीति लागू नहीं हो पाई थी। इसलिए स्पेन को इजरायल को 1027 मिलियन यूरो से ज्यादा के हथियार सप्लाई करने पड़े। नवंबर 2023 में 987000 यूरो का गोला-बारूद भी देना पड़ा, लेकिन इजरायल को हथियारों की सप्लाई पर सवाल उठे और इजरायल के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बना तो स्पेन ने कुछ सौदे रद्द कर दिए। अब सप्लाई पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
इजरायल के हमले से गाजा में ये हालात
बता दें कि इजरायल के हमलों से गाजा में हालात बदतर हैं। गाजा अब रहने लायक जगह नहीं रही, वहां नरक जैसी जिंदगी लोग बिता रहे हैं। भुखमरी, कुपोषण, अकाल और चिकित्सा संकट से लोग मर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद युद्धविराम नहीं हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय संगठन और कई देश गाजा के लोगों को मानवीय सहायता देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नाकाबंदी और हिंसा के कारण वे जटिल हालातों में अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘भूख-प्यास से 28 बच्चे मर रहे प्रतिदिन’, गाजा के हालातों पर UN की रिपोर्ट में बड़े खुलासे
भुखमरी और कुपोषण से गहराया संकट
बता दें कि गाजा में भुखमरी और कुपोषण से मानवीय संकट गहरा गया है। संयुक्त राष्ट्र संघ और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने गाजा के लोगों के कुपोषण का शिकार होने की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में करीब 3 लाख बच्चे भुखमरी और 11 लाख बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। 106 बच्चों समेत 375 लोग जान गंवा चुके हैं। मानवीय सहायता से भरे ट्रकों की ओर दौड़ते समय लोगों के इजरायल के हमले में मारे जाने के वीडियो वायरल हुए।
मई 2025 से गाजा में मानवीय सहायता पहुंच रही है, लेकिन उस मानवीय सहायता तक पहुंचने की कोशिश करते 1700 से ज्यादा लोग हमले में मारे जा चुके हैं। खाने-पीने और राहत सामग्री के ट्रक लूटे जा रहे हैं। गाजा में चिकित्सा सुविधाएं ठप हैं। इलाज और दवाइयां नहीं मिलने से मल्टी-ड्रग-रेजिस्टेंट बैक्टीरिया पांव पसार रहा है। शुगर और कैंसर के मरीजों का इलाज संभव नहीं हो रहा है। गाजा में नरक जैसे हालात देखते हुए UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने नाकाबंदी हटाने की अपील इजरायल से की है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका का बड़ा कदम, गाजा में नरसंहार की जांच की मांग करने वाले 3 समूहों पर लगाया बैन
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) ने गाजा में नरसंहार के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और हमास के नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट तक जारी किया है।
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
6 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
9 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
12 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
12 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
15 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
22 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
23 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines