Spain Kiss Controversy, मैड्रिड: स्पेन में फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा एक महिला खिलाड़ी को भरी महफिल में चूम लेना भारी पड़ता नजर आ रहा है। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (FIFA) संघ के अध्यक्ष लुइस रूबियालेस के खिलाफ अनुशासनात्मक मामला शुरू कर दिया। हालांकि लुइस ने इस्तीफे से इनकार कर दिया है, दूसरी ओर पीड़ित खिलाड़ी ने भी लुइस के इस्तीफा नहीं दिए जाने की स्थिति में खेलने से इनकार कर दिया है।
बता दें कि 20 अगस्त को स्पेनिश महिला फुटबॉलरों ने पहला महिला विश्व कप जीतकर इतिहास रचा है। इसके बाद जब मेडल डिस्ट्रीब्यूट किए जा रहे थे तो स्पेनिश फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष लुइस रूबियालेस ने दौड़कर स्टेज के ऊपर ही 33 साल की महिला फुटबॉलर जेनी हर्मोसो को किस (Kiss) कर लिया। बाद में हर्मोसो ने इस घटना पर खुद ही रिएक्ट किया और कहा-‘हे, मुझे यह पसंद नहीं आया’। बहरहाल यह घटनाक्रम एक अच्छे-खासे विवाद का रूप ले चुका है। रूबियालेस सोमवार को इस प्रकरण को लेकर माफी मांग चुके हैं, वहीं मीडिया में खबरें आम थी कि शुक्रवार को वह इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। लुइस ने इस्तीफा देने से मना कर दिया।
रूबियालेस ने कहा, ‘मैं अपने आदर्श की रक्षा करने के लिए बदनाम होने के लिए भी तैयार हूं। मैं इस उत्पीड़न के लायक नहीं हूं जो मैं झेल रहा हूं। उस समय जो कुछ भी हुआ, मैं उसके लिए बिना किसी हिचकिचाहट के माफी मांगना चाहता हूं। जेनी ही वह थीं जिन्होंने मुझे पहले उठाया था। मैंने उससे कहा कि पेनाल्टी के बारे में भूल जाओ और मैंने उससे कहा कि थोड़ा सा चुंबन? और उसने कहा ठीक है। चुंबन सहमतिपूर्ण था। कई लोग मेरा समर्थन कर रहे हैं जो कई खिलाफ भी हैं’।
उधर, महिला फुटबॉलर हर्मोसो ने कहा कि जब तक लुइस रूबियालेस को उनके पद से हटा नहीं दिया जाता, वह देश के लिए दोबारा नहीं खेलेंगी। खिलाड़ियों की यूनियन साइट FUTPRO पर पोस्ट किए गए इस बयान पर 81 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं और इसे एक्स पर सांझा किया है।
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
7 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
12 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
19 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
19 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
22 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
22 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
22 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
23 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines