उत्तरी स्पेन में सोमवार को एक कोयला खदान में भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 अन्य घायल हो गए हैं। यह घटना ऑस्टुरियस के डेगाना के सेरेडो कोयला खदान में हुई है। घटनास्थल पर अग्निशमन दल, खनन बचाव दल और पुलिसकर्मी मौजूद हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने क्षेत्र के आपातकालीन सेवाओं के हवाले से यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि कोयला खदान में मशीन की खराबी के कारण यह विस्फोट हुआ।
घायलों को पड़ोसी शहर के अस्पताल में किया गया भर्ती
ऑस्टुरियस के क्षेत्रीय सरकार ने कहा कि घायलों में से दो को चिकित्सा उपचार के लिए पड़ोसी स्वायत्त क्षेत्र कैस्टिला वाई लियोन के शहर पोनफेराडा ले जाया गया है। स्पेन के यूरो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अन्य घायल व्यक्ति को सिर में चोट लगी थी, जिसे ऑस्टुरियस के कैंगास डेल नार्सिया ले जाया गया है। आपातकालीन सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से 2 को हेलीकॉप्टर से और अन्य 2 को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। खदान में काम कर रहे अन्य 2 श्रमिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
दो दिन का शोक घोषित
ऑस्टुरियस की आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, दुर्घटना में दो लोग सुरक्षित बच गए हैं। आपातकालीन सेवा प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि उसने डेगाना नगरपालिका में राहत-बचाव कार्यों में सहायता के लिए 3 हेलीकॉप्टर भेजे हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष एड्रियन बारबोन ने दो दिन के शोक की घोषणा की है और इस घटना को ऑस्टुरियस के लिए विनाशकारी दिन बताया। स्पेन का खनन क्षेत्र कभी इसकी अर्थव्यवस्था का मुख्य हिस्सा था, लेकिन आज कल यह नाटकीय रूप से कमजोर पड़ गया है। आज की त्रासदी उन खतरों की भयावह याद दिलाती है जो अभी भी मौजूद हैं।
स्पेन के पीएम ने जताई संवेदना
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और बचाव प्रयासों के लिए आपातकालीन कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘डेगाना, ऑस्टुरियस में हुई खदान दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव प्रयासों में लगी आपातकालीन सेवाओं को धन्यवाद।’
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
7 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
8 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
10 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
12 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
12 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
15 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
18 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
18 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
18 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines