Southern Mexico Bus Accident: मैक्सिको में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें करीब 41 लोगों की मौत हो गई है। 48 पैसेंजरों से भरी बस हाईवे पर ट्रेलर से भिड़ गई। टक्कर होने के बाद बस में आग लग गई, जिसमें जलकर 41 लोग मारे गए। बस धू-धू कर जलकर राख हो गई। BBC की रिपोर्ट के अनुसार, बस कैनकन से टैबस्को की ओर जा रही थी। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है, लेकिन कोमाल्काल्को के मेयर ओविडियो पेराल्टा ने हादसे की पुष्टि की और मृतकों के परिजनों से संवेदना व्यक्त की। ताबास्को राज्य की सरकार ने हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बस पूरी तरह से जल गई है। ट्रेलर से टक्कर के बाद आग लग गई थी। हादसा शनिवार की सुबह शहर एस्कार्सेगा के पास हुआ। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल यात्रियों की जान खतरे से बाहर है।
कंपनी की ओर से हादसे पर जताया गया शोक
रिपोर्ट के अनुसार, बस ऑपरेटर टूर अकोस्टा की बस टूरिस्टों को लेकर सफर पर निकली थी। ऑपरेटर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बस में करीब 48 लोग सवार थे, जो हादसे का शिकार हुए हैं। मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हादसे के लिए खेद है। कंपनी की ओर से हादसे की जांच कराई जा रही है। पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर हादसा कैसे हुआ? जब हादसा हुआ, बस की स्पीड कितनी थी? हादसे के लिए दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हादसा पीड़ित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। कंपनी शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घायलों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, घायलों ने बताया है कि आग की कुछ ही पलों में पूरी बस को चपेट में ले लिया था। बस पिघलती चली गई और लोगों की चीखें एक-एक करके शांत होती चली गईं। कोई उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं कर पाया।
संबंधित खबरें
भारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 hr agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
2 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
3 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
13 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
19 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines