कौन है वो इकलौता यात्री? जो दक्षिण सूडान प्लेन क्रैश में बचा जिंदा
Author: Deepak Pandey
2025-01-30 21:05:08
South Sudan Plane Crash : आपने जाको राखे साइयां मार सके ना कोई… दोहा जरूर सुना होगा। ऐसा ही एक चमत्कार दक्षिण सूडान में हुआ, जहां चीनी तेल कंपनी का एक विमान क्रैश हो गया, जिसमें 21 लोग सवार थे। इस प्लेन क्रैश में 20 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री जिंदा बच गया। आइए जानते हैं कि कौन है वो इकलौता यात्री?
कौन है वो इकलौता यात्री?
दक्षिण सूडान प्लेन क्रैश मामले में एक यात्री जिंदा बच गया। उस व्यक्ति का नाम इमैनुएल मेकर है। इमैनुएल मेकर चीन की ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी में इंजीनियर है। इस हादसे में बुरी तरह घायल इमैनुएल मेकर को एयरलिफ्ट कर दक्षिणी सूडान की राजधानी जुबा ले जाया गया, जहां अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।
यह भी पढ़ें : Plane Helicopter Crash में अब तक 18 की मौत, नदी में जिंदा बचे यात्रियों की तलाश जारी
चीनी तेल कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त
दक्षिण सूडान के यूनिटी राज्य में विमान हादसा हुआ। चीनी ऑयल फर्म ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी का एक प्लेन 21 लोगों को लेकर उड़ान भरा और राजधानी जुबा की ओर से जा रहा था। इस दौरान रास्ते में प्लेन क्रैश हो गया। विमान में सवार अधिकांश यात्री चीनी कंपनी के ही कर्मचारी या इंजीनियर थे।
यह भी पढ़ें : Plane Helicopter में टक्कर से पहले मिल गए थे क्रैश होने के संकेत, वायरल ऑडियो में सामने आया सबूत
एक भारतीय समेत 20 की मौत
प्लेन हादसे में एक भारतीय नागरिक समेत 20 लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति जिंदा बच गया, जो दक्षिण सूडान का रहने वाला है। यूनिटी राज्य के सूचना मंत्री गटवेच बिपाल ने विमान हादसे की जानकारी दी। दुर्घटनाग्रस्त विमान का एक वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में राष्ट्रपति ने जांच के आदेश दिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines