---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

South Korea: संकरी गली में पैर रखने की भी नहीं थी जगह, हादसे से पहले के ये वीडियो आए सामने

सियोल: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के नाइट लाइफ एरिया में शनिवार रात हैलोवीन का जश्न मनाने वाली भारी भीड़ के एक गली में घुस जाने से मची भगदड़ में कम से कम 146 लोग मारे गए। योंगसन फायर स्टेशन के प्रमुख चोई सुंग-बीओम ने घटनास्थल पर एक ब्रीफिंग में कहा कि सियोल के इटावन […]

---विज्ञापन---

सियोल: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के नाइट लाइफ एरिया में शनिवार रात हैलोवीन का जश्न मनाने वाली भारी भीड़ के एक गली में घुस जाने से मची भगदड़ में कम से कम 146 लोग मारे गए। योंगसन फायर स्टेशन के प्रमुख चोई सुंग-बीओम ने घटनास्थल पर एक ब्रीफिंग में कहा कि सियोल के इटावन जिले में हुए हादसे में 150 से अधिक लोग घायल हो गए।

कई लोगों की हालत गंभीर

अधिकारियों ने कहा कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है और उनका आपातकालीन उपचार किया जा रहा है। पार्टी में जाने वालों में से कई ने मास्क और हैलोवीन की पोशाक पहन रखी थी। घटना रात करीब 10:20 बजे की है। चोई ने कहा, “हैलोवीन उत्सव के दौरान कई लोग गिर गए और बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं।” मारे गए लोगों में से कई एक नाइट क्लब के पास थे। हादसे में कई लड़कियां मारी गईं।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/MrFarasCade/status/1586450579278143495

---विज्ञापन---

https://twitter.com/gchahal/status/1586450439704236032

https://twitter.com/MdFasahathullah/status/1586445507676672000

---विज्ञापन---

https://twitter.com/jnyafk/status/1586415430553702401

---विज्ञापन---

https://twitter.com/MdFasahathullah/status/1586433546347954176

तंग गलियों में चल रहे थे लोग

हादसे से पहले के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग तंग गलियों में भयंकर भीड़ के बीच सरक-सरक कर चल रहे हैं। इन गलियों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। कई लोगों ने इस हादसे का अंदेशा भी जताया था, अचानक भगदड़ मचने से पलभर में जश्न का माहौल मातम में बदल गया। सोशल मीडिया फ़ुटेज में दिखाया गया है कि संकरी, ढलान वाली गली में फंसे सैकड़ों लोग कुचल रहे थे।

First published on: Oct 30, 2022 01:58 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola