South Korea Flight Crash : दक्षिण कोरिया में 29 दिसंबर को हुए भयंकर विमान हादसे में सिर्फ दो यात्री जिंदा बचे हैं। विमान में सवार 181 यात्रियों में से 179 लोग मारे गए। रेस्क्यू किए जाने के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. बताया जा रहा है कि दोनों ही फ्लाइट के क्रू मेंबर्स थे। होश में आने के बाद एक क्रू मेंबर ने ऐसा सवाल पूछ लिया कि सब हैरान रह गए।
जेजू एयर का विमान दक्षिण कोरिया के मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान रनवे से फिसलते दीवार से टकराया, जिसके बाद वह आग का गोला बन गया। इस हादसे में सिर्फ दो क्रू मेंबर की ही जान बची है। कोरिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 32 साल के ली क्रू मेंबर के तौर पर विमान में सवार थे।
होश में आते ही पूछा ये सवाल
ली को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जब उन्हें होश आया तो उन्होंने अपनी चोटों पर बात नहीं की बल्कि डॉक्टरों से पूछा कि मैं यहां क्यों हूं? क्या हो गया है? यह सुनकर सब हैरान रह गए लेकिन मेडिकल स्टाफ की तरफ से बताया गया कि ऐसा लगता है कि वह लगभग घबराए हुए थे। संभवतः विमान और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे।
फ्लाइट अटेंडेंट की भी बची जान
रिपोर्ट की मानें तो ली विमान के पिछले हिस्से में यात्रियों की सहायता के लिए तैनात थे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। बाएं कंधे में फ्रैक्चर और सिर में चोट लगी है। वहीं इस घटना में 25 साल की फ्लाइट अटेंडेंट क्वोन की भी जान बच गई है, जिनका मोकपो सेंट्रल अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्वोन के सिर पर चोट, कई जगहों पर फ्रैक्चर और पेट में चोट की खबर है।
यह भी पढ़ें : दक्षिण कोरिया में भयानक हादसे के बाद एक और विमान में आई खराबी
ली की तरह ही क्वोन को दुर्घटना को लेकर कुछ याद नहीं था। वह भी सदमें में थी। अस्पताल की तरफ से बताया गया कि क्वोन की जान अब कोई खतरा नहीं है। हालांकि क्वोन को कहां, कितनी चोट लगी है, इसको लेकर विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ ली और क्वोन जहाज के मलबे के पिछले भाग में जिंदा बच्चे थे।
संबंधित खबरें
क्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
9 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
12 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
13 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
16 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
19 hrs agoसंसद मार्ग थाने के बाहर दिल्ली पुलिस ने NSUI अध्यक्ष को किया डिटेन
19 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
1 day agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
1 day agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 day agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines