World News in Hindi: साउथ कोरिया में रविवार को भीषण हादसा हुआ था। प्लेन क्रैश में 179 लोगों की जान चली गई थी। हादसे में सिर्फ दो ही क्रू मेंबर्स जिंदा बचे थे। हादसे के बाद मुआन एयरपोर्ट की विचलित कर देने वाली तस्वीरें दुनिया के सामने आई थीं। जो दो लोग जीवित बचे, वे पिछली सीटों पर बैठे थे। उनकी पहचान 25 वर्षीय फ्लाइट अटेंडेंट क्वॉन और 32 वर्षीय ली के तौर पर हुई है। दरअसल विमान के पिछले हिस्से को कमर्शियल उड़ान के दौरान सबसे सेफ जगह माना जाता है।
TIME मैगजीन की स्टडी रिपोर्ट 2015 में सामने आई थी। जिसमें जानकारी दी गई थी कि प्लेन हादसों के समय सबसे सेफ जगह फ्लाइट की पिछली सीटें होती हैं। फ्लाइट की पिछली सीटों पर बैठने वालों की मृत्यु दर सिर्फ 32 फीसदी होती है। वहीं, बीच की सीटों पर सवारी करने वालों की मृत्य दर 39 फीसदी और आगे की सीटों पर बैठने वालों की मृत्यु दर 38 फीसदी से ज्यादा होती है।
यह भी पढ़ें:यमन में केरल की नर्स को क्यों सुनाई गई मौत की सजा? जानें MEA का रिएक्शन
रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों क्रू मेंबर्स को खुद के बचने पर यकीन नहीं हो रहा है। वे फिलहाल भ्रम और सदमे की स्थिति में हैं। उनको जले हुए विमान के पिछले हिस्से से रेस्क्यू किया गया था। कोरियाई मीडिया के अनुसार ली ने होश में आने के बाद यही पूछा था कि उनके साथ क्या हुआ, वे यहां क्यों हैं? ली के बाएं कंधे में फ्रैक्चर है, उनके सिर में भी चोटें आई हैं। लेकिन वे अब होश में बताए जा रहे हैं।
फ्लाइट में 181 लोग सवार थे
वहीं, क्वॉन के भी सिर में चोटें लगी हैं। उनके टखने में फ्रैक्चर है। वे पेट दर्द की शिकायत कर रहे हैं। क्वॉन के साथ क्या हुआ, उनको अभी जानकारी नहीं है? डॉक्टरों के अनुसार दोनों सदमे की स्थिति का सामना कर रहे हैं। अभी उनकी जान खतरे से बाहर है। बता दें कि रविवार को जेजू एयर एयरलाइंस का 737-800 बोइंग विमान बैंकॉक से मुआन एयरपोर्ट पर उतर रहा था। विमान रनवे से फिसलकर एक दीवार से टकरा गया था।
यह भी पढ़ें:बीमा के सवा करोड़ पाने के लिए रची साजिश, खुद को मरा दिखाने को कब्र से निकालकर कार में जलाया शव, ऐसे खुला राज
बताया जा रहा है कि इसके तुरंत बाद विस्फोट के साथ आग लग गई। विमान के लैंडिंग गियर में खराबी आने से हादसा हुआ था। विमान में चालक दल समेत 181 लोग सवार थे। जिनमें सिर्फ 2 ही जिंदा बचे। वहीं, एक पक्षी के टकराने से हादसा हुआ, यह भी कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है।
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
6 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
7 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
9 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
10 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
11 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
12 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
13 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
15 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
15 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines