सियोल: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में शनिवार को हुई हैलोवीन पार्टी मातम में बदल गई। पार्टी में हुई भगदड़ के बाद 120 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हादसे के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें तेज आवाज में म्यूजिक बजता नजर आ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर पुलिसकर्मी और वॉलेंटियर लोगों को सीपीआर देते नजर आ रहे हैं। कई लोगों की मौत दम घुटने और कार्डियक अरेस्ट से भी हुई है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल ने क्षेत्र में आपातकालीन चिकित्सा दल भेजने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि अस्पताल के बिस्तर तैयार किए जाने चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय को आपदा चिकित्सा सहायता टीमों को तेजी से तैनात करने का भी निर्देश दिया। घायलों के इलाज के लिए पास के अस्पताल में बेड तैयार करने की भी बात कही गई है। अधिकारी अभी इस दुर्घटना के मूल कारण की जांच कर रहे हैं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि 140 से अधिक एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया है।
https://twitter.com/allkpop/status/1586375670740832258
कैसे हुआ हादसा?
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, हैलोवीन मनाने के लिए लोग शहर के इटावन में थे। इस फेस्टिवल के दौरान एक संकरी गली में भीड़ आगे बढ़ी। इसके बाद भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। साउथ कोरिया के सबसे पसंदीदा हैमिल्टन होटल के पास सबसे पहले धक्का-मुक्की शुरू हुई थी। यहां की तंग गलियों में हजारों लोगों की भीड़ थी। अचानक किसी कारण से भगदड़ मच गई।
https://twitter.com/chloepark/status/1586374812074905605?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1586374812074905605%7Ctwgr%5E85e6f7def1da0b9e4b42dd2e541fd6948a598a4b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ndtv.com%2Fworld-news%2Fdozens-in-cardiac-arrest-after-crowd-surge-at-event-in-south-korea-report-3472823
भीड़ काफी अधिक थी। लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने लगी। इस बीच कुछ लोग गश खाकर गिरने लगे। कुछ देर तक किसी को कुछ नहीं समझ आया क्या हो रहा है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
8 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
9 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
20 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines