---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

South Korea: लाउड म्यूजिक के बीच जान बचाने की जद्दोजहद, सामने आए हैलोवीन पार्टी के ये खौफनाक वीडियो

सियोल: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में शनिवार को हुई हैलोवीन पार्टी मातम में बदल गई। पार्टी में हुई भगदड़ के बाद 120 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हादसे के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें तेज आवाज […]

---विज्ञापन---

सियोल: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में शनिवार को हुई हैलोवीन पार्टी मातम में बदल गई। पार्टी में हुई भगदड़ के बाद 120 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हादसे के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें तेज आवाज में म्यूजिक बजता नजर आ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर पुलिसकर्मी और वॉलेंटियर लोगों को सीपीआर देते नजर आ रहे हैं। कई लोगों की मौत दम घुटने और कार्डियक अरेस्ट से भी हुई है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल ने क्षेत्र में आपातकालीन चिकित्सा दल भेजने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि अस्पताल के बिस्तर तैयार किए जाने चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय को आपदा चिकित्सा सहायता टीमों को तेजी से तैनात करने का भी निर्देश दिया। घायलों के इलाज के लिए पास के अस्पताल में बेड तैयार करने की भी बात कही गई है। अधिकारी अभी इस दुर्घटना के मूल कारण की जांच कर रहे हैं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि 140 से अधिक एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया है।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/allkpop/status/1586375670740832258

कैसे हुआ हादसा? 

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, हैलोवीन मनाने के लिए लोग शहर के इटावन में थे। इस फेस्टिवल के दौरान एक संकरी गली में भीड़ आगे बढ़ी। इसके बाद भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। साउथ कोरिया के सबसे पसंदीदा हैमिल्टन होटल के पास सबसे पहले धक्का-मुक्की शुरू हुई थी। यहां की तंग गलियों में हजारों लोगों की भीड़ थी। अचानक किसी कारण से भगदड़ मच गई।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/chloepark/status/1586374812074905605?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1586374812074905605%7Ctwgr%5E85e6f7def1da0b9e4b42dd2e541fd6948a598a4b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ndtv.com%2Fworld-news%2Fdozens-in-cardiac-arrest-after-crowd-surge-at-event-in-south-korea-report-3472823

भीड़ काफी अधिक थी। लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने लगी। इस बीच कुछ लोग गश खाकर गिरने लगे। कुछ देर तक किसी को कुछ नहीं समझ आया क्या हो रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 30, 2022 01:07 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola