South Korea Floods: दक्षिण कोरिया में कई दिनों की भारी बारिश के कारण भूस्खलन, बाढ़ और अन्य घटनाओं में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लापता हैं। आंतरिक और सुरक्षा मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में कहा कि शुक्रवार और शनिवार को मध्य और दक्षिणपूर्वी क्षेत्रों में 31 मौतें हुईं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी बारिश के कारण चेओंगजू में बाढ़ के कारण अंडरपास में एक बस के डूब जाने से उसमें फंसे पांच लोगों के शव बाहर निकाले गए। अधिकारियों ने बताया कि 7,500 से अधिक लोगों को निकाला गया है। सबसे अधिक मौतें उत्तरी ग्योंगसांग में हुई हैं, जहां भूस्खलन और मकान ढहने से 16 लोगों की मौत हो गई। दक्षिण चुंगचेओंग प्रांत ने चार मौतों की सूचना दी। लेकिन अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
शनिवार सुबह मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण कई घर तबाह हो गए। लैंडस्लाइड की घटना में 7 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि मूसलाधार बारिश के कारण मंगलवार से 10 लोग लापता हैं।
9 जुलाई से दक्षिण कोरिया में हो रही है बारिश
दक्षिण कोरिया में 9 जुलाई से भारी बारिश हो रही है। मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि बारिश के कारण पिछले कई दिनों में लगभग 5,570 लोगों को घर खाली करना पड़ा और 25,470 घरों में बिजली नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शनिवार रात तक 4,200 से अधिक लोग अस्थायी आश्रयों में रह रहे थे।
मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को 20 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं और देश की नियमित ट्रेन सेवा के साथ-साथ कुछ बुलेट ट्रेनों को निलंबित कर दिया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 200 सड़कें बंद रहीं।
आज यानी रविवार तक कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने का अनुमान
दक्षिण कोरिया की मौसम एजेंसी ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में रविवार तक भारी बारिश होती रहेगी। राष्ट्रपति यून सुक येओल के कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री हान डक-सू से आपदा से निपटने के लिए सभी उपलब्ध संसाधन जुटाने के लिए कहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ कोरिया के मध्य क्षेत्रों में 9 जुलाई के बाद से गोंगजू शहर और चेओंगयांग काउंटी में 600 मिलीमीटर (24 इंच) से अधिक के साथ सबसे अधिक बारिश हुई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 hr agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
3 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
6 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
7 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
9 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
10 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
10 hrs agoLIVE: रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक और साल बढ़ा
13 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
13 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines