South Korea Plane Crash : साउथ कोरिया में हुए विमान हादसे का वीडियो देखकर पूरी दुनिया कांप उठी। विमान में सवार सभी लोग मारे गए, बस दो क्रू मेंबर घायल अवस्था में बचाए गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद सबके मन में बस यही सवाल उठ रहा था कि आखिर ये हादसा हुआ तो हुआ कैसे? इस भीषण हादसे को लेकर कुछ जानकारियां सामने आ रही हैं, जिसके मुताबिक, विमान के क्रैश होने से पहले पायलट ने इमरजेंसी कोड का इस्तेमाल किया था।
विमान क्रैश होने के बाद अधिकारियों का कहना है कि जेजू एयर के बोइंग 737-800 को बैंकॉक से सुबह 9 बजे (0000 GMT) उड़ान भरने के बाद मुआन हवाई अड्डे पर पहली बार उतरने के प्रयास के दौरान कंट्रोल टावर से पक्षी के टकराने की चेतावनी दी गई थी। इसके कुछ ही देर बाद पायलट ने ‘Mayday’ घोषित कर दिया, इसका उपयोग तब किया जाता है, जब विमान खतरनाक स्थिति में होता है।
“Mayday” घोषित करने के कुछ ही देर बाद विमान ने उतरने की कोशिश की। सामने आए वीडियो में लैंडिंग की कोशिश करते देखा जा सकता है। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि विमान के इंजन से धुआं निकल रहा है और लैंडिंग गियर ठीक से खुले हुए नहीं हैं। इसके बाद वह रनवे से दूर जाकर दीवार से टकराकर आग का गोला बन गया।
इस दुर्घटना की जांच हो रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस दुर्घटना के लिए पक्षी और प्रतिकूल मौसम जिम्मेदार हो सकते हैं। साउथ कोरिया के उप परिवहन मंत्री जू जोंग-वान ने बताया कि दोनों ब्लैक बॉक्स – फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर – बरामद कर लिए गए हैं। साउथ कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति ने इसे विशेष आपदा क्षेत्र घोषित किया है।
घटना के बाद उठ रहे सवाल
- अगर कंट्रोल रूम से पक्षियों से टकराने की चेतावनी दी गई थी और विमान पक्षियों से टकरा गया तो पायलट ने चेतावनी पर एक्शन क्यों नहीं लिया?
- अगर विमान से पक्षी टकराए थे तो विमान के दोनों इंजन एक साथ क्यों फेल हुए और विमान की स्पीड कम क्यों नहीं हुई?
- आखिर ऐसा क्या हुआ था कि पायलट ने चेतावनी के एक मिनट बाद ही Mayday की घोषणा की थी?
ऐसा कई सवाल हैं, जिनका जवाब आना बाकी है। हालांकि साउथ कोरिया विमान हादसे के पीछे असली और मुख्य कारण क्या था, क्या हादसे को टाला जा सकता है या पायलट ने चेतावनी को नजरअंदाज किया था? इसके लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें : डॉक्टर की करतूत से उड़े महिला के होश, बाएं पैर में लगी चोट दाहिने का कर दिया ऑपरेशन
क्या होता है बर्ड स्ट्राइक?
लैंडिंग या फिर टेकऑफ के दौरान विमान से पक्षियों के टकराने को बर्ड स्ट्राइक कहते हैं। पक्षियों का विमान से टकराना बेहद खतरनाक होता है। ऐसा नहीं है कि जितनी बार पक्षी विमान से टकराते हैं, विमान क्रैश हो जाता है। अधिकतर मौके पर विमान की इमरजेंसी लैंडिग हो जाती है। कई बार पक्षी कॉकपिट में घुस जाते है और विमान क्षतिग्रस्त हो जाता है लेकिन जब ये पक्षी विमान के इंजन से टकराते हैं तो विमान का इंजन फेल हो सकता है। यह स्थिति बेहद खतरनाक होती है।
हालांकि साउथ कोरिया विमान हादसे के पीछे असली और मुख्य कारण क्या था, इसके लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
11 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
13 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
13 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
13 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
16 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
17 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
18 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
20 hrs agoकल विरोध प्रदर्शन में विपक्ष का साथ देगी AAP- सौरभ भारद्वाज
20 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines