Vietnam Emergency over Drought: दुनिया के कई देशों से आए दिन इमरजेंसी की खबरें सामने आती हैं। कभी सेना के सत्ता पर काबिज होने की वजह से देश में इमरजेंसी लगा दी जाती है तो कभी दो देशों का युद्ध आपातकाल का कारण बनता है। मगर दक्षिण एशिया में मौजूद एक देश ने पानी की कमी के कारण देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है। इस देश में ताजे पानी की भारी कमी हो चुकी है और लाखों लोगों के पास पीने तक का पानी नहीं बचा है।
समुद्र से घिरा है ये देश
हम बात कर रहे हैं चीन के पड़ोसी देश वियतनाम की। जी हां, कहने को तो वियतनाम का पूर्वी तट समुद्र से घिरा है। 3 हजार किलोमीटर से अधिक की कोस्टलाइन होने के बावजूद वियतनाम में पीने के पानी की कमी हो गई है। आलम ये है कि वियतनाम सरकार को वहां आपातकाल घोषित करना पड़ गया है।
क्या है कारण?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लू के कारण वियतनाम में सूखे की स्थिति बन गई है। दक्षिण चीन सागर से काफी सारा खारा पानी वियतनाम के ताजे पानी में मिलने लगा है, जिसके कारण लोगों को ताजा पानी नहीं मिल पा रहा है। वियतनाम के तान का डोंग प्रांत दक्षिण चीन सागर से 12 किलोमीटर का समुद्री तट साझा करता है। ऐसे में ताजा पानी भी धीरे-धीरे खारा होने लगा है, जिसके चलते पूरे इलाके की फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ा है और 43 हजार लोगों का जीवन संकट में आ गया है।
सरकार ने निकाला जुगाड़
खबरों के अनुसार वियतनाम की कुछ जगहों पर ताजा पानी नहीं मिल पा रहा है। वियतनाम सरकार ने इमरजेंसी लगाने के बाद मामले पर तुरंत एक्शन लिया है। सरकार ने आस-पास की झीलों और तालाबों में ताजा पानी सप्लाई करवाना शुरू कर दिया है। ऐसे में वियतनाम के लोगों ने राहत की सांस ली है। मगर परेशानी अभी पूरी तरह से नहीं टली है। जलवायु परिवर्तन के कारण खारे पानी की समस्या बढ़ सकती है।
करोड़ों की फसल तबाह
आंकड़ों के अनुसार ताजा पानी कम होने के कारण वियतनाम को 3 बिलियन डॉलर की फसलों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। इससे 80 हजार हेक्टेयर में मौजूद चावल और फलों की फसल खराब हो सकती है। सभी फसलों पर खारे पानी का बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। 2016 में आई एक रिपोर्ट की मानें तो आने वाले 100 सालों में दुनिया के कई देश सूखे की मार झेल सकते हैं और 1 लाख 60 हजार हेक्टेयर तक की जमीन सैलेनाइजेशन का शिकार हो सकती है।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines