Muhsin Hendricks: दुनिया के पहले खुले तौर पर समलैंगिक इमाम माने जाने वाले मोहसिन हेंड्रिक्स की शनिवार को दक्षिणी शहर गकेबरहा के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस बात की जानकारी दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने दी। जिसमें कहा गया कि देश के दक्षिणी शहर गकेबरहा में हत्या कर दी गई। इस दौरान वह अपने साथी के साथ कार से कहीं बाहर जा रहे थे। तभी दूसरी कार में सवार कुछ लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। इमाम मोहसिन हेंड्रिक्स समलैंगिकों और हाशिए पर खड़े मुसलमानों के लिए एक मस्जिद चलाते थे।
किसने की इमाम मोहसिन की हत्या?
दक्षिण अफ्रीकी पुलिस के मुताबिक, इस वारदात को शनिवार को अंजाम दिया गया। इस समय इमाम मोहसिन हेंड्रिक्स अपने सहयोगी (ड्राइवर) के साथ कार से कहीं जा रहे थे। बेथेल्सडार्प के पास उनकी कार पहुंची, तो दूसरी कार ने उनकी कार को ओवरटेक कर लिया। जिससे कार से बाहर निकलने का रास्ता ब्लॉक हो गया। इसके बाद उस कार से दो नकाबपोश हथियारबंद आदमी बाहर आए। उन्होंने हैंड्रिक्स की कार पर कई राउंड फायर किए और निकल गए। हमलावरों के जाने के बाद साथी ने देखा तो हैंड्रिक्स की गोली लगने की वजह से मौत हो चुकी थी। हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया कि उनको किसने और क्यों मारा।
ये भी पढ़ें: अमेरिका में नौकरियों पर हाहाकार, 10 हजार कर्मचारियों को निकालने के बाद ट्रंप का बड़ा फैसला
LGBTQ ने की निंदा
एक पुलिस प्रवक्ता ने एएफपी से सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने कहा, हत्या के मकसद का पता नहीं चला है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से मदद के लिए जानकारी देने की अपील की है। इस हत्या के बाद इंटरनेशनल लेस्बियन गे बाइसेक्सुअल ट्रांस और इंटरसेक्स एसोसिएशन का बयान सामने आया है। LGBTQ की कार्यकारी निदेशक जूलिया एहर्ट ने कहा कि हम मोहसिन हेंड्रिक्स की हत्या की खबर से सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि हमें डर है कि यह हत्या नफरत के चलते की गई होगी।
कौन थे मोहसिन हैंड्रिक्स?
मोहसिन हैंड्रिक्स दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में पैदा हुए। हेंड्रिक्स ने 1996 में समलैंगिक होने की बात स्वीकार की थी। उनके इस कबूलनामे से इस्लामी दुनिया में हलचल मच गई थी। जिसको लेकर उनको काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। तमाम आलोचनाओं के बीच ही उन्होंने LGBTQ और मुसलमानों के अधिकारों की वकालत शुरू की। उन्होंने 2011 में मस्जिद की स्थापना की, जहां पर वह इमाम बने। मस्जिद को बनाने पर मोहसिन का कहना था कि खुद की जगह शुरू करने का वक्त आ गया है, जहां पर लोग बिना किसी भेदभाव के इबादत कर पाएंगे। मोहसिन की इस मस्जिद का नाम अल घुरबाह है।
ये भी पढ़ें: यूरोप के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल की मैक्सिको में गोली मारकर हत्या, कौन था मार्को एबेन
संबंधित खबरें
होर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
25 mins agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
2 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
4 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
7 hrs agoLIVE: इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेगी विजय की पार्टी TVK, नेता का बड़ा दावा
8 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
16 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
19 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
23 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 day agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines